पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की कार, 6 गाड़ियां और बैंक अकाउंट जब्त, जानें पूरा मामला

by

चंडीगढ़ : पेंशन न मिलने के एक मामले में कोर्ट ने पंजाबी यूनिवर्सिटी (पीयू) के वाइस चांसलर की कार और यूनिवर्सिटी के बैंक अकाउंट समेत यूनिवर्सिटी के छह वाहनों को जब्त करने के निर्देश जारी किए हैं।

यूनिवर्सिटी की पूर्व लेक्चरर इंदरजीत कौर को पेंशन देने के आदेश पर अमल न होने से नाराज कोर्ट ने ये निर्देश जारी किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी। जानकारों के मुताबिक यूनिवर्सिटी ने भी इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

जानकारी के अनुसार इंदरजीत कौर वर्ष 2015 में पंजाबी यूनिवर्सिटी के स्कूल से सेवानिवृत्त हुई थी, जिसके बाद से उसे यूनिवर्सिटी की ओर से पेंशन नहीं दी गई। इंदरजीत कौर ने अपना हक पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए जज हरकंवल कौर की कोर्ट ने पंजाबी यूनिवर्सिटी को 19 जनवरी 2024 को इंदरजीत कौर की पेंशन देने के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ यूनिवर्सिटी की ओर से एडिशनल जज अतुल कंबोज की कोर्ट में अपील दायर की गई थी, मगर एडिशनल सेशन जज की कोर्ट ने यूनिवर्सिटी की अपील खारिज कर दी थी।

पटियाला कोर्ट ने किस मामले में आदेश जारी किए

कोर्ट ने इंदरजीत कौर को 1 मई 2015 से पेंशन देने के आदेश जारी किए थे और हर साल 18 फीसदी ब्याज के साथ पेंशन का बकाया भी देने के आदेश दिए थे। जब यूनिवर्सिटी ने कोर्ट के इन आदेशों को लागू नहीं किया तो पीड़िता इंदरजीत कौर ने दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने यूनिवर्सिटी की छह गाड़ियों को जब्त कर लिया, जिसमें वाइस चांसलर की इनोवा कार, टाटा मार्क पोलो, स्वराज माजदा, शेवरले टवेरा और दो बसें।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी का बैंक खाता भी जब्त कर लिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

प्रधान मंत्री की लाभार्थियों से बातचीत का दसुहा की जनता ने सुना प्रसारण : केंद्रिय मंत्री सोम प्रकाश द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, आवास योजना व उज्जवला योजना के लाभार्थियों को लाभ वितरित 

दसुहा (होशियारपुर) –  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के प्रत्येक...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

पंजाब के मुख्यमंत्री मान के नशे में होने के आरोपों पर करवाएंगे जांच : सिंधिया

नई दिल्ली :20 सितम्बर : केंद्रीय शहरी उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि वह इन आरोपों पर जांच करवाएंगे कि नशे में होने के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Institute of Pharmacy

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 11 : Rayat Bahra Institute of Pharmacy, in collaboration with NITTTR Chandigarh, organized a week-long Faculty Development Programme (FDP) on “Effective Teaching Process through Social Media.” Faculty members from various educational institutions actively...
article-image
पंजाब

सुपरवाइजरों से सीडीपीओ की पदोन्नति के मामले जल्द निपटाने के अधिकरियों को मंत्री बलजीत कौर ने दिए निर्देश

चंडीगढ़  :  सामाजिक सुरक्षा व महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने गुरुवार को पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में अपने कार्यालय में ऑल पंजाब सुपरवाइजर्स एसोसिएशन के साथ बैठक की। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!