पंजाब सरकार कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में marj करके तुरंत नियमित करे: कर्मचारी-पेंशनर फ्रंट

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राजकीय अध्यापक संघ ब्लॉक कोट फतूही के अध्यक्ष नरिंदर अजनोहा, पेंशनर नेता प्रिंसिपल प्यारा सिंह और जेपीएमओ नेता सतपाल लट्ठ ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा कि शिक्षा विभाग में पिछले उन्नीस-बीस वर्षों से काम कर रहे कंप्यूटर अध्यापकों को अब तक की सरकारों ने कुछ नहीं दिया है। इन नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान इन अध्यापकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के साढ़े तीन साल बाद भी सरकार ने इन शिक्षकों की सुध नहीं ली है। कंप्यूटर अध्यापक जॉनी सिंगला को कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करवाने के लिए आमरण अनशन जैसा जोखिम भरा रास्ता अपनाना पड़ा। पंजाब सरकार का कोई भी नुमाइंदा आमरण अनशन पर बैठे जॉनी सिंगला की खबर लेने तक नहीं आया, जो बेहद निंदनीय है। नेताओं ने मांग की गई कि कंप्यूटर अध्यापकों को जल्द से जल्द शिक्षा विभाग में विलय करके नियमित किया जाए, अन्यथा भाईचारे के संगठनों के सहयोग से पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

नामांकन पत्र दाखिल करते समय तिवारी साथ लेकर गए संविधान की प्रति : नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले तिवारी की पदयात्रा में भारी संख्या में कांग्रेसी, आप, सपा वर्कर हुए शामिल 

चंडीगढ़, 14 मई: चंडीगढ़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार मनीष तिवारी द्वारा आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर निकल गई पदयात्रा में हजारों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी...
article-image
पंजाब

चीन से बातचीत कर जल्द मसला हल करें केंद्र सरकार; नबम तुकी

लुधियाना पहुंचने पर पवन दीवान और उनके साथियों द्वारा सिरोपा भेंट करके स्वागत लुधियाना, 10 नवंबर: चीन द्वारा भारतीय अधिकार क्षेत्र में गांव बसाने की खबरों के बीच अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया: संभावनाएँ और चुनौतियाँ’ विषय पर सैमीनार किया आयोजित

गढ़शंकर- बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में, कंप्यूटर विज्ञान और भाषा विभाग, आई.क्यू. एसी के सहयोग से ‘प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया: संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ’ विषय...
article-image
पंजाब

भूरी वाले पव्लिक स्कूल के विधार्थियों ने योगा चैपियनशिप में ओवर आल ट्राफी जीतीे

गढ़शंकर। योगा एसोसिएशन पंजाब दुारा आयोजित 45 वें राज्य स्तरीय योगा चैपियनशिप प्रतियोगिता में भूरीवाले पब्लिक स्कूल मानसोवाल ने ओवर आल ट्राफी जीती। पंजाब राज्य स्तरीय योगा चैपियनशिप में साठ विधार्थियों ने हिस्सा लिया...
Translate »
error: Content is protected !!