पंजाब सरकार द्वारा बिजली क्षेत्र के निजीकरण करने की तैयारियों के आरोप लगते हुए टैक्निकल सर्विस यूनियन (भंगल) ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर : पंजाब सरकार की निजीकरण योजना के तहत बिजली क्षेत्र के निजीकरण करने की योजना तहत दो डिवीज़नों  खरड़ और लालड़ू  को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर ली गई है।  यह आरोप लगते हुए  टैक्निकल सर्विस यूनियन (भंगल) ने मंडल गढ़शंकर के समक्ष पंजाब सरकार का पुतला जलाकर जलाकर रोष रैली निकाली। यूनियन के नेता हरजीत सिंह , हरजिंदर सिंह, पेंशनर नेता कमल देव और अश्विनी कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर पंजाब सरकार बिजली निगम को निजी कंपनियों को सौंपकर कारपोरेट घरानों को देने की फायदा पहुंचाने की तैयारी कर रही है। उपरोक्त नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि अगर पंजाब सरकार ने यह फैसला वापिस नहीं लिया तो समूह कर्मचारी और पेंशनर कड़ा संघर्ष करेंगे।  जिसकी जिमेवारी पंजाब सरकार और पॉवरकॉम के प्रबंधन की होगी।
उपरोक्त नेताओं ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की भरी कमी है।  लिहाजा  तथा तकनीकी कर्मचारियों को मानसून के मौसम में 15-24 घंटे काम करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की स्थिति बदतर हो चुकी हैं।  66  केवी ग्रिड  पर काम करने वाले कर्मचारियों को सप्ताहिक छूटी भी नहीं मिल रही और मानसिक तौर पर वह परेशान है। उन्होनों रिक्त पदों पर पक्के तौर पर भर्ती तुरंत करने की मांग भी की। इस दौरान अमरीक सिंह, मखन सिंह, सचिन कपूर , दिग विजय सिंह , लखबीर सिंह , सुखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

म्यूनिसिपल चुनावों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: नवजोत सिंह माहल

चुनाव अमन-शांति से करवाने के लिए 2000 के करीब पुलिस कर्मचारी तैनात होशियारपुर, 11 फरवरी: म्यूनिसिपल चुनाव के मद्देनजर एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल के दिशा निर्देशों पर आज जिला पुलिस की ओर से स्थानीय...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बंगाली युवती का हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

पानीपत l पानीपत में लिव इन पार्टनर युवती की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सूरज पठान के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी...
पंजाब

बाला जी की भव्य चौंकी 7 नंबबर को : इंटरनेशनल गायक गौतम जालंधरी और अजय माही बाला जी का गुणगान करेंगे

होशियारपुर, 6 नवंबर : श्री राम के दुलारे हनुमान दल हरि नगर वालों की बैठक प्रधान मुनीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुनीश शर्मा ने बताया की श्री हनुमान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री अकाल तख्त साहिब पर बाढ़ पीड़ितों के लिए शिरोमणी अकाली दल ने की अरदास : चार साल से तटबंध नहीं बने हैं न फंड रिलीज किए गए न ही रिव्यू किया : सुखबीर सिंह बादल?

अमृतसर : शिरोमणी अकाली दल के द्वारा आज श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की गई जिसमें अध्यक्ष सुखबीर बादल के इलावा सारी अकाली दल की लीडरशिप मौजूद रही । इस मौके मीडिया से...
Translate »
error: Content is protected !!