पंजाब सरकार ने चार सालों में चुनाव पत्र के 85 प्रतिशत वायदे किए पूरे, 50 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे 7 वर्किंग वूमैन होस्टल, 11 करोड़ रुपए जारी : अरुणा चौधरी

by

होशियारपुर :  पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने आज यहां कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपने चुनाव पत्र में किये वायदों में से 85 प्रतिशत वायदे पूरे कर दिए गए हैं जिस कारण विरोधी राजनैतिक पार्टियां मुद्दाहीण हो चुकी हैं और अपना राजनैतिक अस्तित्व बनाने के लिए हाथ-पैर मार रही हैं।
मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार के 4 साल पूरे होने पर आज स्थानीय जि़ला प्रशासकीय कंप्लैक्स में प्रैस कान्फ्रेंस के दौरान अरुणा चौधरी ने कहा कि पंजाब सरकार ने इन चार सालों में हर वर्ग की खुशहाली के मद्देनजऱ बेमिसाल विकास करवाने के साथ-साथ कईं ऐतिहासिक फ़ैसले लिए, जिनमें सामाजिक सुरक्षा पैनशनों में पिछली सरकार के मुकाबले तीन गुणा वृद्धि, शगुन स्कीम को बढ़ाकर 51 हज़ार रुपए करना, औरतों को सरकारी बसों में मुफ़्त सफऱ आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों के साथ किए हर एक वायदे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और अगले कुछ महीनों में बाकी रहते वायदे भी पूरे कर दिए जाएंगे।
सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 50 करोड़ रुपए के प्रस्ताव वाले 7 वर्किंग वूमैन होस्टल बनाऐ जा रहे हैं, जिनके लिए प्राथमिक तौर पर 11 करोड़ रुपए जारी हो चुके हैं और बरनाला और मानसा में इन होस्टलों का काम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के क्षेत्र में राज्य सरकार ने अहम फै़सले लेते हुए औरतों को पंचायती और शहरी स्थानीय इकाईयों के मतदान में 50 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ-साथ विभिन्न तरह की हिंसा से पीडि़त औरतों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के मकसद से हर जि़ले में सखी वन स्टाप सैंटर खोलने के साथ-साथ तेज़ाब हमले की पीडि़त औरतों को हर महीने 8 हज़ार रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है।
हलका शामचुरासी से विधायक पवन कुमार आदिया और हलका चब्बेवाल से विधायक डॉ. राज कुमार समेत पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरुणा चौधरी ने बताया कि आंगनवाड़ी वर्करों के कईं मसलों का उपयुक्त समाधान कर दिया गया है और रहते मुद्दे भी हमदर्दी के साथ विचारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में 155 ब्लाक और 27 हज़ार के करीब आंगनवाड़ी वर्कर हैं, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान फ्रंटलाईन वर्करों के तौर पर सेवाएं देते हुए अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग ने अकेले लॉकडाऊन के दौरान 32 बाल विवाहों को रोका और इस सामाजिक बुराई के ख़ात्मे हेतु असरदार कार्यवाही की है।
इस अवसर पर विधायक पवन कुमार आदिया ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ढोलबाहा में 13.78 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सरकारी कॉलेज का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और रहता काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज ढोलबाहा और इसके आस-पास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए ऊच्च शिक्षा के क्षेत्र में मील पत्थर साबित होगा।
एम.एल.ए. डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने पर हलका चब्बेवाल में हुए बड़े स्तर पर विकास कार्यों की बात करते हुए बताया कि मुखलियाणा में 16 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सरकारी कॉलेज (कोऐजूकेशन) के लिए ज़मीन एक्वायर कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चब्बेवाल हलके में आई.टी.आई. कॉलेज की स्थापना को पंजाब सरकार द्वारा सैद्धांतिक मंजूऱी दी जा चुकी है। लोगों को मिली बड़ी राहत के बारे में बात करते हुए डॉ. चब्बेवाल ने बताया कि विछोही-परसोवाल चो पर 2.3 करोड़ रुपए की लागत से बना ब्रिज यातायात को बहुत आसान बनाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा हलके में सडक़ें बनाने और रिपेयर पर 53.77 करोड़ रुपए ख़र्च किए जा रहे हैं। खेलों को उत्साहित करने के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा हलके के लिए 10 खेल मैदान और 70 जिंम दिए गए हैं।
इस अवसर पर चेयरमैन पंजाब पिछड़ी श्रेणी कमिशन स्रवण सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) अमित कुमार पंचाल, सहायक कमिशनर कृपाल वीर सिंह के इलावा जि़ला कांग्रेस प्रधान डॉ. कुलदीप नंदा, चेयरमैन मार्केट कमेटी राजेश गुप्ता, जि़ला जनरल सचिव कांग्रेस रजनीश टंडन, गुलशन राय, दीपक पुरी, शादी लाल, सुनीश जैन और रवि मोहन जैन आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

वाहन की टक्कर से मौत, मामला दर्ज।

 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने टक्कर लगने से मौत हो जाने पर वाहन चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार मुकट पुत्र हीरे वासी गुजरपुर थाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के कारण फाइनल में नहीं खेल पाई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। खाप पंचायतों ने विनेश के...
article-image
पंजाब

नशे का जड़ से खात्मे करने के लिए सभी विभाग एकजुटता से करें कार्य: कोमल मित्तल – नशे की बिक्री संबंधी सूचना संबंधी पुलिस को दे जानकारी, पहचान रखी जाएगी गुप्त: एस.एस.पी

होशियारपुर, 15 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में नशे के खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से कार्य करें ताकि समाज में फैले इस जहर को जड़ से खत्म किया...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बन गए वक्त के सच्चे दोस्त :   योगराज जॉइंट कंट्रोलर पंजाब टेलीकॉम सर्कल

 गढ़शंकर – सरकार द्वारा संचालित सरकारी स्कूल नई तकनीक अपनाने के चलते वक्त के दोस्त बन गए हैं। इन स्कूलों को बेहतरीन शिक्षा संस्थान कहना सही बात होगी। इन बातों का प्रगटावा गढ़शंकर के...
Translate »
error: Content is protected !!