पंजाब सरकार ने हलका चब्बेवाल में 4 सडक़ों को 10 से 18 फीट चौड़ा करने को मंजूरी दी- डॉ. राज कुमार 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेंगी सडक़ें, जल्द शुरू होगा निर्माण-डॉ. चब्बेवाल, डॉ. इशांक कुमार

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और हलका चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि हलके के निवासियों की मांग के अनुसार पंजाब सरकार ने हलके की 4 सडक़ों को 18 फीट चौड़ा करने को मंजूरी दे दी है, जो 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेंगी। लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हलका चब्बेवाल के सडक़ नेटवर्क को लगातार मजबूत कर रही है, जिसके तहत अब चार और सडक़ें 18 फीट चौड़ी होंगी। उन्होंने कहा कि इन सडक़ों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिस पर 9 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन सडक़ों में बिहाला-मरुला-सैदपुर से भाम तक 7.90 किलोमीटर लंबी सडक़, माहिलपुर-जेजो रोड से चक नरियाल तक 1.38 किलोमीटर लंबी सडक़, माहिलपुर-जेजो रोड से ललवान तक 2.56 किलोमीटर लंबी सडक़ और आगे माहिलपुर-फगवाड़ा रोड से खरौदी तक 1.60 किलोमीटर लंबी सडक़ शामिल है। डॉ. चब्बेवाल और डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि इन सडक़ों से जुड़े गांवों के निवासी लगातार बढ़ते यातायात के कारण सडक़ों के पुनर्निर्माण और उन्हें चौड़ा करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की इन मांगों को ध्यान में रखते हुए सडक़ों के पुनर्निर्माण और चौड़ा करने के लिए एक परियोजना रिपोर्ट तैयार करके पंजाब सरकार को भेजी गई थी, जिसे मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंजूरी दे दी है। डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि इन सडक़ों के निर्माण और चौड़ा होने से लोगों को न केवल परिवहन सुविधा मिलेगी बल्कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में समय की बचत होगी और परिवहन आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार चब्बेवाल हलके सहित होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य करवा रही है और इन कार्यों के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि जहां चब्बेवाल हलके में एक के बाद एक लिंक सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है, वहीं अधिक से अधिक सडक़ों को मौजूदा 10 फीट से 18 फीट चौड़ा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर नंगर रोड़ की बदतर हालत को लेकर दो घंटे ट्रैफिक जाम

डीएसपी व नायव तहसीलदार ने पहुंच कर सडक़ निर्माण शीध्र के अश्वासन पर खोला जाम गढ़शंकर: गढ़शंकर नंगल रोड़ की बदतर हालत के चलते कंडी संघर्ष कमेटी, कुल हिंद किसान सभा व सडक़ बनाओ...
article-image
पंजाब

540 करोड़ रुपये से अधिक के ड्रग मनी को बिक्रम सिंह मजीठिया ने किया व्हाइट…जांच में दावा

चंडीगढ़ ।  पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को बुधवार (25 जून) को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर की...
article-image
पंजाब

दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में एसडीएम गढ़शंकर को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर, 12 नवंबर :  पिछले कई दिनों से श्री आनंदपुर साहिब को नया ज़िला बनाने की चल रही चर्चाओं का जहाँ लोगों ने स्वागत किया है, वहीं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को प्रस्तावित नए ज़िले...
article-image
पंजाब

CM HANDS OVER CHEQUES OF

REITERATES COMMITMENT OF THE STATE GOVERNMENT TO SAFEGUARD THE INTERESTS OF THE COPS Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 2 : Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann on Sunday handed over cheques of financial assistance worth Rs 1...
Translate »
error: Content is protected !!