पंजाब सरकार बेसहारा गौ धन व पशुओं के स्वास्थ्य संभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: विधायक डा. राज कुमार

by

कैटल पाउंड फलाही व श्री हिंदु गौ रक्षिणी सभा में लगाया गया पशु भलाई जागरुकता व इलाज कैंप

पंजाब सरकार व पंजाब गौ सेवा आयोग की ओर से दोनो संस्थाओं को दी गई 25-25 हजार रुपए की दवाईयां
होशियारपुर, 25 फरवरी:
पंजाब सरकार व पंजाब गौ सेवा आयोग के निर्देेशानुसार डिप्टी डायरेक्टर पशु भलाई विभाग की ओर से 24 व 25 फरवरी को जिले में कैटल पाउंड फलाही व श्री हिंदु गौ रक्षिणी सभा हरियाना रोड में पशु भलाई जागरुकता व इलाज कैंप लगाया गया।
जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग डा. हरजीत सिंह ने बताया कि कैटल पाउंड फलाही में लगाए गए कैंप का उद्घाटन विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार ने किया। इस दौरान विधायक डा. राज कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार बेसहारा गौ धन व पशुओं के स्वास्थ्य संभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस कैंप में पशु पालन विभाग की टीम की ओर से बीमार गऊओं का इलाज किया गया व विधायक की ओर से कैटल पाउंड फलाही को 25 हजार रुपए की दवाईयां भी भेंट की गई।
इसी कड़ी के अंतर्गत श्री हिंदु गौ रक्षिणी सभा हरियाना रोड में लगे कैंप के दौरान बीमार पशुओं के इलाज किया गया व गौ सेवा आयोग पंजाब की ओर से 25 हजार रुपए की दवाई भी दान में दी गई। इस संबंधी संस्था के प्रधान विनोद कपूर, विष्णु सूद, विजय कुमार अग्रवाल, संजीव गुप्ता, प्रदीप कपूर, सुनील कपूर ने पंजाब सरकार व गौ सेवा आयोग पंजाब का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सहायक डायरेक्टर पशु पालन विभाग डा. रणजीत बाली, नोडल अधिकारी कैटल पाउंड फलाही डा. मनमोहन सिंह दर्दी, सीनियर वैटनरी सर्जन डा. जसपाल सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Monika Becomes First Professor

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 16 :  Dr. Monika has achieved a remarkable milestone by becoming the first professor of the Law Department at Panjab University Regional Centre, Hoshiarpur. With an impressive academic portfolio, Dr....
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल ने डेंगू जागरूकता रैली निकाली  : रैली को एसएमओ डा रमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गढ़शंकर, 28 जुलाई : सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा आज वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में डेंगू जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पैरा मेडिकल स्टाफ एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं...
article-image
पंजाब

डीसी Xl ने आईएमए को तथा एसएसपी Xl ने कारपोरेशन Xl को हराकर दर्ज की जीत

पंजाब में नशे के खात्मे के लिए हम सभी को एकजुट होकर करना होगा कामः अविनाश राय खन्ना होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नशे के खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत एचडीसीए...
Translate »
error: Content is protected !!