पंजाब – स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान

by
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सर्दियों को ध्यान में रखते हुए छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है। इस बार 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक हॉलिडे रहेंगी। इसके बाद, 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने शेड्यूल टाइम पर खुलेंगे।
यह आदेश शिक्षा विभाग की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। पंजाब के सभी सरकारी, प्राइवेट एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे। इसके साथ ही नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस महीने के आखिरी दिनों में स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा हो सकती है।
3 बार चेंज होता है टाइम सेशन :  आपको बता दें, पूरे पंजाब में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं। जिन पर ये आदेश लागू होंगे। इसके साथ ही स्कूलों का समय सेशन 3 बार बदलता है।
पंजाब में बारिश की संभावना :  पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। रविवार शाम को चंडीगढ़ में बारिश हुई, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है। जिसके कारण पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और रात में ठंड होने लगी है। पंजाब और चंडीगढ़ में फिर एक बार कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब में बारिश के भी आसार लग रहे हैं।
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट :  इसके अलावा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, संगरूर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और मलेरकोटला में कोहरे का अलर्ट है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस ने राज्यसभा पहुंचाने के लिए अब इस नेता को सौंपा जिम्मा

नई दिल्ली : अभिषेक मनु सिंघवी एक वकील होने के साथ-साथ कांग्रेस नेता भी है. तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और कांग्रेस ने उन्हें तेलंगाना से इस बार उम्मीदवार बनाया है, इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैंपल लिए : स्वास्थ्य विभाग ने गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर नाके दौरान 50 किलो संदिग्ध पनीर और 10 किलो खोया जब्त –

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिल्वट खोरों पर निगरानी रखी जा रही गढ़शंकर, 23 अक्टूबर: मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत जिले में लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है और...
पंजाब

कार वाशिंग की ट्रेनिंग लेने वाले नौजवान कमा सकते है 10 से 12 हजार रुपए प्रति माह

कम पढ़े लिखे जरुरतमंद बेरोजगारों के लिए स्व रोजगार का बेहतरीन माध्यम बनेगी कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग: गुरमेल सिंह ट्रेनिंग लेने वालों को जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से दी जाएगी नि:शुल्क वाशिंग...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा : राज्य में कानून व व्यवस्था पर भी जताई चिंता

मोहाली विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु बांटे 40 लाख रुपये के चैक मोहाली, 18 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने देश में मौजूदा हालातों को लेकर केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!