पंडोह डैम के पास दर्दनाक हादसा : दुल्हे के भाई, भाभी व आठ माह की भतीजी समेत पांच लोगों की मौत

by
मंडी :   मंडी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। पंडोह खोलानाला संपर्क मार्ग से एक ऑल्टो कार के पंडोह डैम की खाली भूमि पर गिरने से पांच बारातियों की मौत हो गई।
मृतकों में दुल्हे का भाई, भाभी, आठ माह की भतीजी व अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।
कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डैम के किनारे पर कार के गिरने की सूचना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। टीम ने नाव के माध्यम से घटनास्थल तक पहुंचकर शवों को निकाला।
मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान दुनी चंद (दुल्हे का भाई), कांता देवी (भाभी), आठ माह की भतीजी कींजल,डाहलू राम निवासी नौण व नेपाल मूल की मीना देवी के रूप में हुई है। शेर सिंह की बारात गोहर उपमंडल के तरौर गांव से भाटकीधार गई हुई थी।
शादी से घर लौट रहा था परिवार
शादी संपन्न होने के बाद यह परिवार अपने वाहन से घर की ओर रवाना हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही मंडी प्रशासन भी हरकत में आया। उपमंडल अधिकारी (सदर) ओमकांत ठाकुर ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के स्वजन को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने पंडोह डैम के पास एक आल्टो कार के गिरने से बच्ची समेत पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो भाईयों सहित परिवार के चार लोगों की मौत – केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही एक कार पर गया पलट

राजसमंद  :  राजस्थान के राजसमंद जिले में एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया।  गुरुवार को चारभुजा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो भाईयों...
article-image
पंजाब

लोगों को न्याय दिलाने में वकील समुदाय की अहम भूमिका होती है : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी आज बार एसोसिएशन गढ़शंकर पहुंचे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और वकीलों की समस्याएं सुनीं| इस अवसर पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

142 पुलिस अधिकारियों को मिले डीजी डिस्क अवॉर्ड : अपराध रोकने और बेहतर सेवाओं के लिए किया सम्मानित

शिमला। डीआईजी मोहित चावला, सौम्या सांबशिवन, एसपी भगत ठाकुर दिवाकर शर्मा व वीरंद्र कालिया को गोल्डन डिस्क अवार्ड प्रदान किए गए। जबकि 137 को डीजी डिस्क अवार्ड मिला है। कुल 142 को डीजी डिस्क...
article-image
पंजाब , समाचार

मिशन रोज़गार :520 क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़ : मिशन रोज़गार के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहां चंडीगढ़ में सहकारिता विभाग में 520 नवनियुक्त क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।नवनियुक्त आरक्षियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!