पकिस्तान में कट्टड़पंथियों द्वारा तोड़े गए श्री परमहंस जी महाराज के मंदिर का जल्द हो पुनर्निर्माण : खन्ना

by

मामले का लिया संज्ञान, विदेश मंत्रालय के समक्ष खन्ना ने उठाया मुद्दा
होशियारपुर, 1 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने वर्ष 2021 में कट्टड़पंथियों तथा आतंकवादियों द्वारा श्री परमहंस जी महाराज के तोड़े गए मंदिर के सम्बन्ध में पाक सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण के आदेश के बावजूद मंदिर का निर्माण न होने के मामले को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है। खन्ना ने विदेश मंत्री डॉ. सुभ्रमण्यम जयशंकर को इस सम्बन्धी पत्र में बताया कि पाक के उत्तर पश्चिम में करक जिले के टेरी गाँव में स्थित श्री परमहंस जी महाराज का मंदिर जो कि कट्टड़पंथियों व आतंकवादियों ने जलाकर ध्वस्त कर दिया था जिसके पुननिर्माण के लिए पाक सुप्रीम कोर्ट ने आदेश भी दिए थे परन्तु मंदिर के पुनर्निर्माण से सम्बंधित विभाग कट्टड़पंडियों तथा आतंकवादियों का पक्षधर है जो कि पाक सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी परवाह नहीं करता। खन्ना ने विदेश मंत्री से मांग की है कि पाक सरकार के साथ इस मामले को उठाते हुए श्री परमहंस जी महाराज के मंदिर का पाक सुप्रीम कोर्ट के आदेशों अनुसार पुननिर्माण करवाया जाये और पाक अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन भव्य शोभा यात्रा का आयोजन : 8 मार्च तक चलेगा श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ: स्वामी प्रशोत्तम वशिष्ट

गढ़शंकर । शिव योगी आश्रम कोकोवाल मजारी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वष की तरह श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभांरभ हुया है और श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ 8...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का HRTC कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट – 4 फीसदी बढ़ाया DA : 2025 तक हिमाचल पथ परिवहन निगम अधिकारियों के सभी वाहन इलैक्ट्रिक वाहन से बदल दिए जाएंगे – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत...
Translate »
error: Content is protected !!