पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए बीवी ने डाली रेड : मेज पर रखा था कंडोम का खुला पैकेट, होटल के कमरे में था पति और दो लड़कियां

by
भुवनेश्वर :  बीवी को अपने पति की हरकतें पसंद नहीं थीं। उसे शक था कि पति घर के बाहर जाकर बाजारू लड़कियों के साथ गंदा काम करता है। लेकिन उसके पास न तो कोई सबूत था न ही कोई चश्मदीद।
बीवी मनमसोस कर रह जाती थी लेकिन एक रोज उसकी किस्मत ने उसका साथ दिया और उसको उसके पति के खिलाफ सिर्फ चश्मदीद ही नहीं मिले बल्कि साक्षात खुद अपनी आंखों से पति की रंगरलियों का सबूत देखने को मिल गया। उसके बाद शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, और वो भी एक होटल में। तमाश बीन थे पुलिस और होटल का स्टाफ। लेकिन उसके बाद जो कुछ सामने आया तो हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं।
              ये सब कुछ हुआ ओडिशा के भुवनेश्वर के पटिया इलाके में एक होटल में। होटल में एक महिला अचानक कुछ लोगों को साथ पहुँची। महिला और उसके पड़ोसियों के अलावा वहां पुलिस भी थी। महिला को खबर मिली थी कि उसका पति इसी होटल के एक कमरे में रंगरलियां मनाने आता है। और इस वक्त भी वो होटल के अपने उसी फेवरेट कमरे में मौजूद है। महिला को फौरन सबको इकट्ठा करके वहां पहुँच गई और दनादन दरवाजा खटखटाने लगी।
थोड़ी देर तक दरवाजा खटखटाने का सीन चलता रहा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। तब पुलिस ने जैसे ही अपनी तगड़ी आवाज और अंदाज में दरवाजा खोलने का फरमान सुनाया तो भी दरवाजा नहीं खुला तब होटल स्टाफ को पुलिस ने दरवाजा खोलने को कहा।
कमरे की कहानी पति की कारस्तानी
झट से दरवाजा खुल गया। दरवाजा खुलते ही जो सीन सामने आया उसने महिला के शक को यकीन में बदल दिया। क्योंकि उस बंद दरवाजे के पीछे उसका ही पति मौजूद था मगर साथ में कमरे में मौजूद थीं दो लड़कियां। पुलिस जब अंदर कमरे में पहुँची तो वहां का मंजर और बहुत सी कहानियां सुना रहा था।
लड़कियां, शराब और कंडोम के पैकेट
अंदर मेज पर एक शराब की बोतल, कंडोम का एक खुला हुआ पैकेट और सिगरेट रखी हुई थी। महिला के साथ वहां पहुँचे लोगों को जब कमरे के भीतर का ये सीन दिखाई पड़ा तो हर कोई अपने अपने मोबाइल से वहां की तस्वीरें कैद करने लगा और वीडियो बनाने लगा। एक ने तो वीडियो सोशल मीडिया पर क्या डाला, चंद ही मिनटों में वो वायरल हो गया।
महिला ने कर रखी थी पूरी तैयारी
असल में जिस शख्स को कमरे के भीतर से पकड़ा गया उसकी पत्नी ने बहुत दिनों से उसके पीछे अपने जासूस लगा रखे थे। जो पल पल की खबर उसे देते रहते थे। अचानक एक रोज उस महिला को खबर मिली कि उसका पति होटल के एक कमरे में ठहरा है और उसी कमरे में दो लड़कियों को भी जाते देखा गया है। महिला ने पहले से ही पुलिस को अपने पति की करतूतों के बारे में बता दिया था। जैसे ही महिला को अपने पति की खबर लगी तो वो उसे रंगें हाथों पकड़ने के लिए पुलिस को लेकर मौके पर जा पहुँची।
बाथरूम में छुपी थीं दो लड़कियां
पहले जब दरवाजा खुलवाया गया तो सिर्फ पति ही सामने दिखा था, मगर जब पुलिस ने कमरे के बाथरूम की तलाशी ली तो दो लड़कियां अंदर छुपी हुई थीं। पुलिस ने महिला के पति को पकड़ लिया और उससे पूछताछ चल रही है। इसके अलावा उस कमरे से निकली दोनों लड़कियों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रखी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया का जहरीला पदार्थ निगलने से निधन : सुशील कालिया और उनके परिजनों पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगा था

जालंधर :जालंधर के वार्ड नंबर 64 से कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया उर्फ विक्की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन तुरंत उन्हें सेक्रेड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में भी 1000 वर्गमीटर से अधिक एरिया के प्लॉट पर निर्माण के लिए अनुमति जरूरी : बड़सर में बताए टीसीपी एक्ट एवं नियमों के फायदे :

भवन निर्माण के समय टीसीपी विभाग के नियमों का रखें ध्यान रखने की अपील सुनियोजित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक विकास के लिए इनकी अनुपालना बहुत जरूरी एएम नाथ। बड़सर 19 दिसंबर। नगर एवं ग्राम योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हिमाचल में हाई अलर्ट: स्कूल बंद करने के बाद उठाया गया ये कदम

एएम नाथ।  शिमला :  हाल ही में सीमा पार सैन्य अभियानों के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच, हिमाचल प्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार पूरे राज्य...
article-image
Uncategorized , पंजाब

बब्बर खालसा के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक को मुठभेड़ में लगी गोली

अमृतसर । पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल को ध्वस्त...
Translate »
error: Content is protected !!