पति ने पत्नी का कर दिया राजफाश : 16 महीने बाद पति कोमा से लौटा , प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या की कोशिश

by
मोगा  : पंजाब के मोगा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 महीने बाद कोमा से लौटे शख्स ने पत्नी को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।
शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की कोशिश की थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी भी अरेस्ट हुआ है।
यह घटना मोगा के गांव मैहना की है, यहां रहने वाले रवि सिंह ने अपनी पत्नी रिम्पी कौर और उसके प्रेमी पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। रवि ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर बिजली घर डाला के नजदीक से होते हुए घर जा रहा था। रास्ते में दीप सिंह और बहादुर सिंह एक मोटरसाइकिल पर आए। दोनों ने उसे रोका और मारपीट करने लगे।
रवि ने पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया आरोप
रवि ने बताया कि दोनों आरोपी उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर बिलासपुर में एक बंद पड़े पेट्रोल पंप पर ले गए। मोटरसाइकिल से उतरने के बाद एक आरोपी ने उसके दोनों हाथों को पकड़ा, फिर पत्नी के प्रेमी बहादुर सिंह ने उसके सिर पर लोहे की रॉड मारकर बेहोश कर दिया।  आरोपियों ने घरवालों को सड़क हादसे में उसके घायल होने की बात बताई। घायल रवि सिंह के परिजनों ने इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। रवि की हालत गंभीर होने पर उसे ओसवाल अस्पताल रिफर कर दिया। गंभीर चोटों के चलते रवि कोमा में चले गए।
पुलिस दर्ज किया केस
लगभग डेढ़ साल बाद जब रवि सिंह कोमा से बाहर आए तो उसने पत्नी के सारे राज खोल दिए थे। रवि ने कहा कि पत्नी रिंपी ने ही प्रेमी बहादुर सिंह के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची थी। थाना मेहना पुलिस ने रवि सिंह के बयान के आधार पर रिंपी कौर, उनके भाई दीप सिंह और प्रेमी बहादुर सिंह पर मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल अजनोहा के प्रांगण का किया फर्श पक्का

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सरकारी एलीमेंट्री सम्राट स्कूल अजनोहा में विकास कार्य को जारी रखते हुए सेंटर हेड टीचर मैडम दर्शन कौर के नेतृत्व और मास्टर हरभजन सिंह अजनोहा की देखरेख में स्कूल के प्रांगण...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल को अस्पताल पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से तीन दिन का और समय मांगा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश का पालन करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। डल्लेवाल पिछले 36...
article-image
पंजाब

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में गढ़शंकर में भव्य शोभायात्रा (जागो) का आयोजन 28 फरवरी को

गढ़शंकर । बाबा महेश जी के आशीर्वाद और बाबा प्रेम गिरी जी तथा बाबा कहर गिरी जी की प्रेरणा से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इलाके के समस्त शिव भक्तों के सहयोग से गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना : 12 दिसंबर को श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम के लिए होशियारपुर से रवाना होगी श्रद्धालुओं की बस: ज्योति बाला मट्टू

होशियारपुर, 08 दिसंबर:   कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ संबंधी 12 दिसंबर को होशियारपुर से श्री सालासर व श्री खाटू श्याम के दर्शनों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!