पति ने बेहरमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट

by

बठिंडा : पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते का कत्ल हुआ है। यहां पति ने बड़ी ही बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। घटना गांव चक फतेह सिंह वाला की है, जहां आरोपी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

थाना नथाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान ऊषा रानी के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी पप्पू राम यादव है, जो पुलिस की हिरासत में है।

प्रवासी मजदूर पप्पू राम यादव पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी ऊषा रानी के साथ गांव चक फतेह सिंह वाला में रह रहा है। वह को अपनी पत्नी ऊषा रानी के चरित्र पर शक करता था। इस कारण घर में हमेशा दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। सोमवार की सुबह पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा हुआ, तो आरोपी पप्पू राम ने पत्नी ऊषा रानी पर लकड़ी की किसी वस्तु से हमला कर दिया। आरोपी ने ऊषा रानी के सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना नथाना के एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपित पति पप्पू राम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। मृतक महिला के देवर राज कुमार के बयानों के आधार पर आरोपी पति पप्पू राम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने किया श्री चमकौर साहिब के गांवों का दौरा : गांवों मनजीतपुर, मुकारबपुर और खेड़ी सलाबतपुर में विकास कार्यों के लिए 2-2 लाख रुपये के चेक भेंट

श्री चमकौर साहिब/रोपड़, 21 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों मनजीतपुर और खेड़ी सलाबतपुर का दौरा किया गया। जहां...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau Conducts Seminar on

Hoshiarpur /Daljee Ajnhoa/Oct.30 : The Vigilance Bureau Unit, Hoshiarpur, organized an awareness seminar today at B.Ed D.A.V. College, near Shimla Pahari, Hoshiarpur, under the theme “Vigilance Against Corruption – Our Collective Responsibility.” The event...
article-image
पंजाब

पराली ना जलाने को लेकर जागरूकता सैमीनार व रैली का खालसा कालेज में आयोजन

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में पंजाब कृषि युनिवर्सिटी, लुधियाना के कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर धान की पराली को आग लगाने से रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिंम तहत कालेज के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के लिए पांच आरोपियों पर मामला दर्ज किया

 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने मोहन लाल पुत्र हंसराज वासी कोट मैरा की शिकायत पर पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मोहन...
Translate »
error: Content is protected !!