पति पर पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर l थाना गढ़शंकर पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में पति पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मिरतका के पिता सुभाष चंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी माकड़ी थाना कोट तहसील नैना देवी जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं जिनमे दो लड़कियां व दो लड़के है। उसने बताया कि बड़ी लड़की निशा की शादी 2012 में प्रिंस कुमार पुत्र रविंदर कुमार निवासी पदराणा थाना गढ़शंकर के साथ की थी और इस शादी से उसे दो बच्चे 9 वर्षीय हरप्रीत कौर व 6 वर्षीय राघव है। सुभाष चंद्र ने बताया कि शादी के बाद हमे पता चला कि प्रिंस कुमार शराब पीने का आदी है और काम धंधा न होने के कारण वह शराब के लिए अपनी पत्नी से मारपीट करता था जिसके कारण उनकी बेटी निशा परेशान रहती थी। उसने बताया कि निशा के बताने पर उन्होंने प्रिंस कुमार को समझाया था लेकिन वह नही बदला और निशा से फिर मारपीट करता था। सुभाष चंद्र ने बताया कि 22 अगस्त को उन्हें पता चला कि निशा ने कोई जहरीली दवा खा ली है और इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल कराया गया है, पुलिस को दिए बयान में निशा ने बताया कि उसने गलती से जहरीली दवा निगल ली है तो हमने पहले उसका इलाज कराने का फैसला लिया। सुभाष चंद्र ने बताया कि 25 अगस्त को निशा की नाजुक हालत को देखते हुए डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया गया पर प्रिंस कुमार उसे गांव ले आया तो हमारे जोर देने पर वह उसे डीएमसी ले गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 3 सितंबर को वह अपनी मर्जी से निशा को छुट्टी करवा कर घर ले आया यहां उसकी हालत खराब हो गई तो वह ऊसर इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले गया यहां डॉक्टरों ने मेरी बेटी निशा को मिरतक घोषित कर दिया ओर शव को पोस्टमार्टम कराने के शवगृह में रखवा दिया। सुभाष चंद्र ने गुहार लगाई की उसकी बेटी निशा की जान प्रिंस कुमार द्वारा उकसाने के कारण गई है इसलिए उसके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। सुभाष चंद्र के बयान पर प्रिंस कुमार पुत्र रविंदर कुमार निवासी पदराणा थाना गढ़शंकर के विरुद्ध अपनी पत्नी निशा को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Cancer Awareness Camp in Bhugarni

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.27 : An early cancer detection and eye check-up medical camp, organised by M/S World Cancer Care (a UK-based charitable society) and sponsored by M/S Vardhman Threads Limited, Ludhiana/Hoshiarpur, concluded successfully in Bhugarni...
article-image
पंजाब

श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्राचीन शिव मंदिर श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसमें चतुर्थ दिवस में भगवान शिव कथा करते हुए संस्थान के संचालक एवं संस्थापक...
article-image
पंजाब

गाड़ी पेड़ से टकराकर हुई चकनाचूर चालक बाल-बाल बचा, मामूली घायल

गढ़शंकर। होशियारपुर रोड पर गढ़शंकर के नजदीकी गांव गोलिया के नजदीक एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी नंबर पीबी 06 ऐडी 8918 एक पेड़ से टकराने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के एयर बैग...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट सचखंड हरमिंदर साहिब के निकट : 5 गिरफ्तार, 3 ब्लास्टों का मसला सुलझने का पुलिस का दावा

अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप...
Translate »
error: Content is protected !!