पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. दलजीत अजनोहा सम्मानित

by

होशियारपुर/ब्यूरो : प्राचीन शिव मंदिर पैंजुआना में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति द्वारा प्रसिद्ध पत्रकार और समाजसेवी डॉ. दलजीत अजनोहा को पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने और उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में सरपंच रघुवीर सिंह, नंबरदार रामदास जी, नंबरदार गुरबख्श सिंह, नंबरदार बलविंदर सिंह, मुख्य सेवादार बख्शीश सिंह काला, सेवादार अमन शर्मा और थाना प्रभारी दविंदर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए। मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर प्रबंधकों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर हर साल इस तरह के भव्य आयोजन किए जाते हैं, जिसमें स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रहती है। अपने सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. दलजीत अजनोहा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और वे भविष्य में भी पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर की टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश : फुटबॉल टूर्नामेंट आज तीसरे दिन ग्राम स्तर व स्कूल स्तर की टीमों के रोचक मुकाबले हुए

शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब का युवाओं को खेल से जोड़ने का सराहनीय कदम – भुल्लेवाल राठां गढ़शंकर, 27 नवम्बर : स्थानीय सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में शहीद ए...
article-image
पंजाब

दो युवकों की मौत : बुलेट व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

माहिलपुर – माहिलपुर के कोटफातुही के नगदीपुर गांव के पास बुलेट व बाइक की आमने सामने टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा ने साहिबज़ादों की लसानी शाहदत को समर्पित में कवि दरबार करवाया

गढ़शंकर :  मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी में दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रिंसीपल बिक्कर सिंह की अगुआई में साहिबज़ादों की लसानी शाहदत को समर्पित में कवि दरबार करवाया गया ।         ...
Translate »
error: Content is protected !!