पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को : सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के पद

by

ऊना : मैसर्ज सेफ फ्यूचर कंपलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुंदरनगर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के विभिन्न पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को सुबह 11:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा और स्नातक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 20 से 30 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 13800 से 18000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 62304-32005 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रविवार तक पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए अतिरिक्त 35 बेड होंगे उपलब्धः डीसी

उपायुक्त राघव शर्मा ने पालकवाह व पंडोगा में मेक शिफ्ट कोविड अस्पतालों का किया निरीक्षण ऊना – पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए मेक शिफ्ट अस्पताल में 35 अतिरिक्त बेड लगाने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करना है मतदान हमें तो करना है मतदान : डॉ. जगदीश नेगी

सोलन : ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश नेगी उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान : प्रधानमंत्री का सीधा संवाद सुनने के लिए हिमाचल प्रदेश से 34 कार्यकर्ता चयन के बाद भोपाल गए

सिरमौर : मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में हिंदू आश्रम नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच खेला गया दोस्ताना क्रिकेट मैच

एएम नाथ। चम्बा : एनएचपीसी के खेल मैदान में डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच में डीसी-11 की टीम विजेता रही। नशे...
Translate »
error: Content is protected !!