पदौन्तियां रोकने के विरोध में जीटीयू द्वारा 9 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय समक्ष दिया जायेगा धरना

by

गढ़शंकर, 4 अगस्त: गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) पंजाब इकाई गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रैस सचिव हरदीप कुमार ने बताया कि अध्यापकों के प्रत्येक वर्ग की प्रमोशन तुरंत करने, अध्यापकों को पूर्ण वेतनमान स्केल पर पक्के करने, पिक्टस समिति के अधीन नियमित कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने, वेतन आयोग की सिफारिश को लागू करने, शिक्षकों द्वारा जेब से खर्च की गई ग्रांटें जारी करने की मांग की गई।

बैठक दौरान प्रत्येक भर्ती में पूर्ण वेतन जारी करने से लेकर तबादलों में नवनियुक्त शिक्षकों को प्राथमिकता देने, शिक्षकों से करवाए जा रहे सभी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाने तथा अन्य मामलों संक विचार विमर्श किया गया। बैठक दौरान निर्णय किया कि गवर्नमेंट टीचर युनियन पंजाब की ओर से दिये आह्वान पर जिला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर के कार्यालय समक्ष पदौन्तियां रोकने के खिलाफ दिए जा रहे 9 अगस्त के जिला स्तरीय धरने में गढ़शंकर से गवर्नमेंट टीचर जूनियर के अध्यापक बड़ी संख्या में शामिल होंगे और पदौन्तियों को बहाल करने तथा अन्य मांगों संबंधी उच्च अधिकारियों तथा शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। बैठक दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार गोयल, जिला कमेटी सदस्य नरेश कुमार, प्रैस सचिव हरदीप कुमार, महासचिव राजकुमार, उपाध्यक्ष बलबीर कौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कौर सहित अन्य जीटीयू के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*गांव मननहाना में 16 वा विशाल मां भगवती जागरण 11 अक्तूबर को करवाया जाएगा : रछपाल सिंह कलेर अध्यक्ष

इस अवसर पर प्रमुख महामाई की महिमा का गुणगान करेंगे जिनमे अजय माही ऊना,अनमोल विर्क,मिंटू हेयर,गोरा भगत ओर जी सिद्धू शामिल है *इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार और क्षेत्रीय सांसद डाक्टर...
article-image
पंजाब , समाचार

विद्यार्थियों को सिविल सेवाएं परीक्षा की तैयारी संबंधी टिप्स दिए : सिविल सेवाएं परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में विशेष सैमीनार आयोजित

जिला प्रशासन व होशियारपुर लिटरेसी सोसायटी की ओर से आयोजित किया गया सैमीनार होशियारपुर, 18 सितंबर: जिला प्रशासन व होशियारपुर लिटरेसी सोसायटी की ओर से डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी...
article-image
Uncategorized , पंजाब

गिरफ्तारी और रिमांड को मजीठिया ने बताया अवैध : हाईकोर्ट में दायर की याचिकालगाए कई गंभीर आरोप

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपनी हालिया गिरफ्तारी और रिमांड को अवैध बताते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 आतंकी गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड-पिस्टल और हेरोइन बरामद – इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन पर फेंके थे बम

अमृतसर : स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। यह मॉड्यूल विदेश...
Translate »
error: Content is protected !!