परमार्थ स्कूल और लंबलू स्कूल में किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

by

हमीरपुर 14 सितंबर। विद्यार्थियों को लैंगिक संवेदनशीलता, कॅरियर मार्गदर्शन और तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों से अवगत करवाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल ककड़ियार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनकी अध्यक्षता टौणीदेवी की बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू में ‘लैंगिक संवेदनशीलता एवं व्यवहार परिवर्तन’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सुकन्या कुमारी ने कहा कि किसी भी समाज एवं देश के विकास में महिला और पुरुष बराबर के भागीदार होते हैं। महिला और पुरुष में समानता के भाव के बगैर संपूर्ण विकास की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे जीवन में समानता के भाव के साथ ही आगे बढ़ें। इस अवसर पर सुकन्या कुमारी ने विद्यार्थियों को कई विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी। मनोविज्ञानी शीतल वर्मा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
उधर, परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल ककड़ियार में ‘कॅरियर मार्गदर्शन एवं तनाव प्रबंधन’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी ने विद्यार्थियों को अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखंड होता है। यहीं से ही जीवन की दिशा तय होती है। उन्होंने बताया कि बच्चों और महिलाओं के सही पोषण के लिए देश भर में चलाए जा रहे पोषण अभियान के तहत सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को पोषण के प्रति जागरुक करना है। इस अवसर पर शीतल वर्मा ने विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन एवं तनाव प्रबंधन के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली जून से 500 एमएल की पानी की प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल प्रतिबंधित : प्रबोध सक्सेना

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी पहली जून से सभी सरकारी कार्यक्रमों व होटलों में पॉलीथीन टेरेफ्थैलेट (पी.ई.टी.) विशेषता वाली 500 मिलीलीटर तक की पानी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राखी बांधने का सही समय क्या है? रक्षाबंधन पर 7 घंटे 39 मिनट तक भद्रा का साया

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कई शुभ संयोगों में पड़ा है. रक्षाबंधन के दिन सावन सोमवार है और श्रावण पूर्णिमा भी है. रक्षाबंधन पर ये दो महत्वपूर्ण व्रत हैं. इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्टीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष का 23 फरवरी से रहेगा चंबा प्रवास

एएम नाथ। चम्बा  20 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राष्टीय सफाई कर्मचारी आयोग  की उपाध्यक्ष अंजना पंवार 23 फरवरी को चम्बा प्रवास पर रहेंगी। वे इस दौरान सफाई कर्मचारियों तथा उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मेयर का कार्यकाल 5 साल होगा

एएम नाथ । धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में नगर निगम महापौर व उप महापौर का कार्यकाल पांच साल का होगा। सरकार मंत्रिमंडल में लिए निर्णय के बाद इस पर अध्यादेश लाई थी, जिसे बुधवार को...
Translate »
error: Content is protected !!