परिवार के लिए काल बनी अंगीठी : दंपत्ति व 2 माह के बच्चे की मौत, 1 की हालत गंभीर

by

एएम नाथ। तरनतारन : जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हरिके पट्टन कस्बे के नजदीक अलीपुर गांव में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए काल बन गई। अंगीठी से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से दंपत्ति और उनके दो महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार, अलीपुर गांव में रहने वाला परिवार रात के समय ठंड से बचने के लिए कोयले की आग जलाकर कमरे में सो गया। रात के दौरान कोयले से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ, जिससे कमरे में सो रहे लोग बेहोश हो गए। सुबह जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो परिवार के सदस्य अचेत अवस्था में पड़े थे।
घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अर्शदीप सिंह (21), पुत्र गुरसाहिब सिंह, उनकी पत्नी जशनदीप कौर (20) और उनके दो महीने के बेटे गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। वहीं, अर्शदीप सिंह का साला कृष्णदीप सिंह गंभीर हालत में पाया गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अंगीठी से गैस लीक होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सर्दी के मौसम में बंद कमरों में अंगीठी या कोयले की आग जलाने से बचें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में इस सत्र से शुरू होंगी बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं : बीबीए, बीसीए सहित पांच पीजी कोर्स भी होंगे आरंभ, क्षेत्रवासियों ने जताया उपमुख्यमंत्री का आभार

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 जुलाई. हरोली क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बीएससी मेडिकल एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगर उन्हें कुछ हुआ तो भुगतना पड़ेगा अंजाम – डल्लेवाल 23 दिनों से आमरण अनशन पर : सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन पर पंजाब सरकार को क्यों चेताया

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पंजाब सरकार को साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसके लिए राज्य की पूरी मशीनरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 5 मार्च तक करें ऑनलाईन अप्लाई – देवेंद्र चंदेल

अजायब सिंह बोपाराय । ऊना, 16 फरवरी – उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भाजपा पूरी तरह हतोत्साहित : नेगी 

एएम नाथ। शिमला :  बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भाजपा पूरी तरह हतोत्साहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र...
Translate »
error: Content is protected !!