परिवार के लिए काल बनी अंगीठी : दंपत्ति व 2 माह के बच्चे की मौत, 1 की हालत गंभीर

by

एएम नाथ। तरनतारन : जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हरिके पट्टन कस्बे के नजदीक अलीपुर गांव में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए काल बन गई। अंगीठी से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से दंपत्ति और उनके दो महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार, अलीपुर गांव में रहने वाला परिवार रात के समय ठंड से बचने के लिए कोयले की आग जलाकर कमरे में सो गया। रात के दौरान कोयले से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ, जिससे कमरे में सो रहे लोग बेहोश हो गए। सुबह जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो परिवार के सदस्य अचेत अवस्था में पड़े थे।
घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अर्शदीप सिंह (21), पुत्र गुरसाहिब सिंह, उनकी पत्नी जशनदीप कौर (20) और उनके दो महीने के बेटे गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। वहीं, अर्शदीप सिंह का साला कृष्णदीप सिंह गंभीर हालत में पाया गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अंगीठी से गैस लीक होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सर्दी के मौसम में बंद कमरों में अंगीठी या कोयले की आग जलाने से बचें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सत्ता पर काबिज राजनेता महिलाओं को नहीं आने दे रहे आगे: इस बार भी सिर्फ 24 महिला उम्मीदवार उतारे मैदान में

कम वोटों के डर व महिलाओं के घरों से बाहर निकलने की झिझक महिलाओं के चुनावों में लक न आजमाने के मुख्य कारण शिमला। राजनैतिक पार्टियों जीते या पुराने राजनेता चुनावों को महिलाओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस आयोजित : व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने में आयुर्वेद एक अहम भूमिका निभा सकता- डॉ. प्रवीन शर्मा

सोलन :ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में आज 8वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस आयोजित किया गया। यह जानकारी आज यहां ज़िला आयुष अधिकारी सोलन डॉ. प्रवीन शर्मा ने दी। भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर आयुर्वेदिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर डीसी और एसपी का शिकंजा : सटीक कार्रवाई में मददगार साबित हो रही ड्रोन टेक्नोलॉजी

अवैध खनन के खिलाफ लगातार तेज रफ्तार से जारी है ऊना जिला प्रशासन की मुहिम रोहित जसवाल : ऊना, 26 दिसंबर। अवैध खनन के खिलाफ ऊना जिला प्रशासन की मुहिम लगातार तेज रफ्तार से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

80 लाख रुपये 200 मीटर एंबुलेंस रोड बनाने में दिए खर्च : हाईकोर्ट ने विभाग पर की ये टिप्पणी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि 200 मीटर से भी कम एंबुलेंस रोड बनाने के लिए विभाग ने कैसे 80 लाख रुपये स्वीकृत किए। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील...
Translate »
error: Content is protected !!