परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता जरूरी : डॉ. रघबीर

by

पोसी में जागरूकता सेमिनार शुरू,  10 जुलाई तक लगाए जाएंगे जागरुकता सेमिनार

गढ़शंकर :  विश्वजनसंख्या दिवस के संबंध में 27 जून से 10 जुलाई तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के उपकेंद्रों में जागरूकता सेमिनारो का आयोजन किया जा रहा है, इस बारे में जानकारी देते हुए डाक्टर रघबीर सिंह सीनियर मेडिकल अधिकारी ने बताया कि इस संबध में 27 जून से 10 जुलाई तक डॉ. युगल संपर्क पखवाड़ा मनाया जा रहा है. 11 जुलाई में मनाए जाने वाले विश्व जनसंख्या दिवस के संबंध में, जिस दौरान आशा और एएनएमज योग्य जोड़ों की पहचान करेगी और उन्हें परिवार नियोजन के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। वहीं 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क नसबंदी व नलबन्दी आप्रेशन किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से परिवार नियोजन के प्रति जागरूक रहने और सीमित परिवार रखने की अपील की। उपकेन्द्र नूरपुर जट्टा, रुड़की खास, परोवाल एवं उपकेन्द्र दलवाल में आज परिवार नियोजन पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सीमित परिवार ही सुखी जीवन का आधार है और जनसंख्या वृद्धि अनेक समस्याओं का मूल कारण है। उन्होंने स्टाफ को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी तरीकों से लोगों को अवगत करवाने के निर्देश दिए ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अमृतसर में थाने के बाहर से मिला आईईडी, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर: अजनाला पुलिस थाने के बाहर से रविवार को आईईडी बरामद किया गया है। यह वही पुलिस थाना है जहां खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल ने हमला करके अपने साथियों को छुड़ाया था। इस पुलिस थाने...
article-image
पंजाब

महिला की गला काटकर लाश खाली प्लाट में फेंकी… महिला एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी ,शोरूम से हुई थी गायब

बठिंडा : महिला की गर्दन काटकर हत्या की लाश खाली प्लाट में फेंक दी गई। महिला एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी। पति ने कल, शनिवार को ही पुलिस को उसकी...
article-image
पंजाब

इंकलाबी नारों की गूंज में संस्कार : गुरदयाल सिंह मट्टू किसान नेता का गढ़ी मट्टों में

गढ़शंकर । गुरदयाल सिंह मट्टू किसान नेता, सीपीआईएण के तहसील कमेटी मैंबर का अंतिम संस्कार गढ़ी मट्टों श्मशानघाट में इंकलाबी नारों की गूंज में किया गया। इस मौके पर उन पर पार्टी ध्वज बीबी...
article-image
पंजाब

गोली मार देंगे पुलिस को बताया तो : दिनदहाड़े हथियार की नोक पर मनी एक्सचेंजर की दुकान में लूट

बठिंडा :   शहर के किला मुबारक साहिब से मैहना चौक को जाने वाली सड़क पर स्थित एक मनी एक्सचेंजर की दुकान पर शुक्रवार को दिनदिहाड़े लूट की वारदात हुई। एक्टिवा सवार दो हथियारबंद युवक...
Translate »
error: Content is protected !!