परीक्षा परिणाम जारी करने के हर विधान सत्र में आश्वासन देती है सरकार : भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित करने का कोई रास्ता नहीं निकाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर

by
पोस्ट कोड 817 के चयनित अभ्यर्थियों को जल्दी से जल्दी नियुक्ति दे सरकार
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी वक्तव्य में कहा कि हर विधान सभा सत्र में रुकी हुई भर्तियों को जारी करने का आश्वासन देती है लेकिन परिणाम निकालने का प्रयास नहीं कर रही है। सरकार बयानबाजी से ही काम चलाना चाहती है। लेकिन युवा अब बेसब्र हो रहे हैं, इंतज़ार बहुत लंबा हो गया। इसके अलावा सरकार के किसी न किसी प्रतिनिधि का हर दिन अख़बारों में बयान आते हैं कि जल्दी ही नई भर्तियां निकलेगी। पुरानी भर्तियों के परिणाम घोषित होंगे। लेकिन यह बातें सिर्फ़ ज़ुबानी जमा खर्च से आगे नहीं बढ़ पाते हैं। सबसे दुःखद पहलू यह है कि सरकार परिणाम जारी करने का रास्ता नहीं निकालना चाहती हैं। जानकर बूझकर भर्तियों को लटका रही है। लगभग दो साल से युवा सड़कों पर इंतज़ार कर रहे हैं। युवा अब आश्वासनों से थक गये हैं। इतने लंबे समय तक सिर्फ़ आश्वासनों से काम नहीं चल सकता है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि डेढ़ साल से सरकार सिर्फ़ आश्वासन के सहारे चल रही है। अब बयानबाजी से काम नहीं चल सकता है। सरकार अब काम करे और लोगों की समस्याओं का हल निकाले। अब प्रदेश के युवाओं को आश्वासन नहीं भर्ती का परिणाम चाहिए। सरकार जल्दी से जल्दी लंबित पड़ी परीक्षाओं के परिणाम निकाले और नई भर्तियों की घोषणा करे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पोस्ट कोड 817 का रिजल्ट जारी तो कर दिया लेकिन अभी भी बहुत सारे विभागों में अभी भी नियुक्तियां नहीं दी जा रही हैं। डेढ़ महीने से ज़्यादा समय रिजल्ट जारी हुए हो गया लेकिन अभी तक ज़्यादातर विभागों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। पहले रिजल्ट के नाम पर युवाओं को डेढ़ साल तक इंतज़ार करवाया और अब नियुक्ति के नाम पर खेल हो रहा है। इस तरह से सरकार द्वारा किया जा रहा प्रयास बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सरकार जल्दी से जल्दी सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे और लंबित पड़े परीक्षा परिणामों को जारी करे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में चरस की खेप सहित धरा तस्कर : भीड़ ने पुलिस पर कर दिया हमला

पंचायत प्रधान सहित 30 लोगों पर केस दर्ज एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बिलासपुर में 14 वरिष्ठ नागरिकों के किए सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन

एएम नाथ। बिलासपुर 09 मार्च : जिला बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्वत के पैसे के बंटवारे का वीडियो वायरल : बंदोबस्त अधिकारी ने लेखपाल व लिपिक को कर दिया निलंबित

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर जिले में रिश्वत मांगने वाले चकबंदी लेखपाल का ऑडियो वायरल होने के 24 घंटे के अंदर विभाग एक वीडियो भी वायरल हो गया। इसमें चकबंदी लेखपाल प्रखर चौधरी और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, दो घायल

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : टाहलीवाल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इनके दो साथी घायल हैं। यह हादसा उस समय हुआ...
Translate »
error: Content is protected !!