परीक्षा हॉल में अब कृपाण और मंगलसूत्र की छूट

by

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में एक अहम और संवेदनशील बदलाव करते हुए स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था परीक्षा में बाधा नहीं बनेगी।

राज्य में आयोजित सभी परीक्षाओं में अब सिख छात्र निर्धारित मापदंडों के तहत कृपाण पहनकर परीक्षा दे सकेंगे, जबकि विवाहित महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने से नहीं रोका जाएगा।
यह फैसला उन तमाम विवादों पर विराम लगाने वाला माना जा रहा है, जो अक्सर भर्ती और शैक्षणिक परीक्षाओं के दौरान सामने आते रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय दिल्ली हाईकोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसलों को देखते हुए लिया गया है। अदालतें पहले ही कह चुकी हैं कि धार्मिक प्रतीकों के कारण किसी भी छात्र या छात्रा को परीक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता।
सरकार ने मंगलवार को इस संदर्भ में सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन विभागों, बोर्ड, निगमों, विश्वविद्यालयों और भर्ती एजेंसियों तक यह आदेश तत्काल पहुंचाएं। परीक्षा स्टाफ, पर्यवेक्षकों और सुरक्षा कर्मियों को भी इस बारे में पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम या टकराव न हो। इस फैसले को धार्मिक स्वतंत्रता और प्रशासनिक अनुशासन के बीच संतुलन के तौर पर देखा जा रहा है।
कृपाण पहनी है तो एक घंटा पहले पहुंचना होगा
सरकार ने कृपाण को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन तय कर दी है। सिख छात्र परीक्षा के दौरान 9 इंच से अधिक लंबी कृपाण या 6 इंच से अधिक ब्लेड नहीं रख सकेंगे। साथ ही, ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि सुरक्षा जांच और औपचारिकताएं समय रहते पूरी की जा सकें। इसी तरह विवाहित छात्राएं, जो मंगलसूत्र पहनती हैं, उन्हें परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में स्लोगन राइटिंग मुकाबले करवाए

गढ़शंकर : माननीय इलेक्शन कमिशन की हिदायतों अनुसार डीएवी कालेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में ऐथीकल वोटिंग विषय पर स्लोगन राइटिंग के मुकाबले करवाए गए जिसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। इस मौके प्रो....
पंजाब

फगवाड़ा रोड पर बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन छठ पूजा के दुकान फोकल प्वाइंट मार्ग पर लगवाए: रमाशंकर/राजीव 

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :   छठ पूजा आस्था का महापर्व है और अब ये पूजा पुरे विश्व में पवित्रता के साथ मनाया जाता है इनके पूजन में पवित्रता और शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान...
article-image
पंजाब

मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना नेता सूरी की गोलियां मारकर हत्या, आरोपी काबू

अमृतसर। गोपाल मंदिर के आगे मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्यारे को काबू कर लिया...
article-image
पंजाब

14 अप्रैल को डा. अंबेदकर की जयंती पुर्व मनाया जाएगा : भाई केवल सिंह

गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास ईताहासिक धार्मिक स्थल खुरालगढ़ साहिब में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसमें वैसाखी के अवसर पर समागम के आयोजन व भारत रत्न बाबा...
Translate »
error: Content is protected !!