परोईयां कलां से घरवासड़ा के लिए तैयार किया जा रहा ट्रैकिंग रूटः वीरेंद्र कंवर

by
ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने परोईयां में जनसमस्याएं सुनते हुए बताया कि प्रत्येक पंचायत में हर साल पांच बड़े काम किए जाऐंगे जिनकी लागत 5 लाख रूपये से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा की मुख्य सड़कों की स्थिति पहले से बहुत ज्यादा बेहतर हुई है और जल्द ही क्षेत्र की शेष सम्पर्क सड़कों के सुधारीकरण का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोबड़-कुशियाला सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त डब सड़क के लिए 15 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं और उन्होंने यहां रेन शैल्टर बनाने का भी आश्वासन भी दिया।
उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए कुटलैहड़ पर्यटन विकास सोसाईटी गठित की गई है जिसका अध्यक्ष डीसी ऊना व सदस्य सचिव एसडीएम बंगाणा को बनाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि झंगियां में स्थित गरीब नाथ मंदिर के आस-पास वाले क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए एक करोड़ 65 लाख रूपये का बजट स्वीकृति के लिए आरडी विभाग के माध्यम से लोक निर्माण विभाग को भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त घरवासड़ा-चोगाठ में तालाब निर्मित कर उस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है तथा परोईयां कलां-घरवासड़ा के लिए ट्रैकिंग रूट भी तैयार किया जा रहा है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि तलाई गांव में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए चार करोड़ रूपये की लागत से 33 केवी सब-स्टेशन जल्द स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीहरा में हैली पैड बनाया जाएगा और जल्द ही आने वाले समय में हैली टैक्सी सेवा शुरू कर दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को नए आयाम दिए जा रहे हैं ताकि विश्व के मानचित्र पर इसकी अलग पहचान बनाई जा सके। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर द्वारा जनसमस्याओं का निपटारा मौके पर किया गया और कुछ समस्याओं को संबंधित विभागों को जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग शशिपाल धीमान, बीडीसी उपाध्यक्ष बंगाणा जमीत सिंह, उपप्रधान धर्मेंद्र पाल, एसडीओ आईपीएच हरभजन सिंह, नायब तहसीलदार धर्मपाल नेगी, युवा मोर्चा प्रधान शुभम सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत के सभी गांवों के लोगों को एंट्री टैक्स से छूट दी जाये और पास की जगह आधार कार्ड मान्य हो : कुलभूषण कुमार

गढ़शंकर : लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी द्वारा कल एक अप्रैल को कोकोवाल मजारी बॉर्डर पर हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाए एंट्री टैक्स के खिलाफ किया जायेगा। लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार का जनादेश प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर मुहर : जयराम ठाकुर

बिहार विजय के अवसर पर सीटीओ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सुखविंदर सिंह सुक्खू के झूठ को देश और बिहार ने नकारा बिहार ने सुशासन और बेहतर प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने जोगिंद्रा बैंक सोलन मामला सीबीआई व ईडी को सौंपने हेतु राष्ट्रपति से की अपील

एएम नाथ। नई दिल्ली/शिमला : अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने माननीय राष्ट्रपति महोदय से जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में कथित रूप से हुए अरबों रुपये के वित्तीय घोटालों, गबन, सार्वजनिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

28 दिन में आठवां धमाका – वडाला बांगर पुलिस चौकी के बाहर ब्लास्ट

गुरदासपुर : जिला गुरदासपुर के थाना कलानौर में बीते 48 घंटों में दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। चौकी बख्शीवाल पर हुए हमले के बाद शुक्रवार देर शाम को बंद पुलिस चौकी वडाला बांगर...
Translate »
error: Content is protected !!