पर्यटकों के वाहन को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत 4 घायल

by

एएम नाथ। बिलासपुर : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रविवार को हरियाणा के लोगों के वाहन को पीछे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरियाणा के लोगों के वाहन के परखच्चे उड़ गए। जिससे वाहन में सवार 5 लोगों में एक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि चार लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए।

दुघर्टना का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।
जहां सभी घायलों प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को मद्देनजर रखते हुए सभी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है।
जबकि हरियाणा के लोगों के वाहन को टक्कर मारने वाला वाहन मौके पर नहीं था। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू ने विक्रमादित्य-प्रतिभा सिंह के साथ डाली “नाटी” : लोकसभा चुनाव से पहले एकजुटता का प्रदर्शन

CM सुक्खू ने कहा, चारों सीटों पर नए जिताऊ लोगों को दिया जाएगा टिकट एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में होली धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह...
article-image
पंजाब

नौजवानों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें बैंक: DC कोमल मित्तल

लीड बैंक द्वारा बैंकों की कारगुजारी की समीक्षा बैठक होशियारपुर, 11 दिसंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज यहां ज़िले के लीड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ज़िले के बैंकों के प्रदर्शन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अप्रत्याशित बादल फटने की घटनाएं और सिकुड़ते ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन के संकेतः मुख्यमंत्री

साइंटिफिक असेसमेंट ऑफ टैकलिंग नॉन कार्बन-डाईऑक्साइड एमीशनस से निपटने के वैज्ञानिक आकलन पर रिपोर्ट जारी राज्य में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए एमओए हस्ताक्षरित एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
पंजाब

हनीमून मनाने गया पंजाब का कपल दुबई में फंसा

चंडीगढ़ : खाड़ी में ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण सैन्य संघर्ष का असर अब आम लोगों के जीवन पर दिखने लगा है. पंजाब के सरदूलगढ़ से हनीमून मनाने दुबई गया एक नवविवाहित...
Translate »
error: Content is protected !!