पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए तत्तापानी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

by
शिविर में 39 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई
एएम नाथ।  करसोग, 23 जनवरी :  स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज तत्तापानी में पर्यटन उद्योग से जुड़े कर्मचारियों व अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। होटल हॉटस्प्रिंग में आयोजित इस शिविर में होटल के कर्मचारियों सहित अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में बीएमओ करसोग डॉ गोपाल चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ चौहान ने बताया कि
पर्यटन उद्योग या कारोबार से जुड़े लोगों, कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस उद्योग से जुड़े लोगों में संक्रमित रोगों के अतिरिक्त, असंक्रमित रोग जैसे कि शुगर, बीपी और मोटापे का शिकार होने की संभावना अधिक रहती है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन राज्य है, यहां देश विदेश से प्रति वर्ष लाखों पर्यटक आते हैं और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का रोज बहुत सारे लोगों से संपर्क रहता है । यदि वो खुद संक्रमित बीमारी से ग्रस्त है तो पर्यटक को बीमारी हो सकती है और यदि किसी पर्यटक को कोई संक्रमण हो तो वो पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग भी इसकी चपेट में आ सकते है। इसलिए इस उद्योग से जुड़े लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान देने की जरूरत रहती है ।
बीएमओ ने होटल के मुख्य प्रबंधक प्रेम रैना और उनकी पूरी टीम का शिविर में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी कर्मचारियों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच करने की सलाह दी ।
शिविर में 39 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसने बीपी, शुगर, मोटापे, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी आदि जांच की गई।
शिविर में पीएचसी तत्तापानी से डॉ अदिति, नागरिक चिकित्सालय करसोग से आईसीटीसी काउंसलर नंदा शर्मा, राकेश युवा काउंसलर , मंडी से सुश्री बनीता एनजीओ काउन्सलर, महेंद्र कुमार स्वास्थ्य कार्यकर्ता तत्तापानी और गीता देवी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने स्वास्थ्य जांच शिविर में अपना सहयोग प्रदान किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में हुआ जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन : विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

एएम नाथ। धर्मशाला, 28 अगस्त। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज बुधवार को धर्मशाला कॉलेज के प्रयास भवन में हुआ। बैठक का संचालन करते हुए परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला से 80 मुर्गियों के नमूने जांच के लिए जालंधर भेजे गएः डॉ. सेन

ऊना: बर्ड फ्लू को लेकर आज उप निदेशक, पशु पालन विभाग ऊना डॉ. जय सिंह सेन ने विभाग के समस्त उपमंडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बर्ड फ्लू मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा महिला विशेषज्ञ डाक्टर का सपना मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने किया साकार : 45 लाख रुपये के ऋण और सब्सिडी से स्थापित की अत्याधुनिक सी.वी.सी.टी. मशीन

हमीरपुर 19 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जहां कई युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं पहले से ही अपना व्यवसाय कर रहे कई युवाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का कुल्लू में तंज “होली बीतती जा रही है, पर 1500 रुपये कहाँ हैं?”

एएम नाथ। ​कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कुल्लू दौरे के दौरान कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर तीखा जुबानी हमला बोला। गारंटियों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!