पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार पंजाब, सरकार ने पेश की 6 बड़ी परियोजनाएं

by

चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने राज्य के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड ने चंडीगढ़ में एक ऐतिहासिक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत निवेश आकर्षित करना और पंजाब की पर्यटन क्षमता को वैश्विक मंच पर स्थापित करना है।

सम्मेलन में छह महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की रूपरेखा

यह पहल राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है. इस सम्मेलन में देशभर के प्रमुख निवेशकों, डेवलपर्स और विशेषज्ञों के सामने छह महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जो पंजाब के पर्यटन परिदृश्य को नया आयाम देंगी।

इन परियोजनाओं में अमृतसर में अर्बन रोपवे निर्माण शामिल है, जिससे शहर की आवाजाही सुगम होगी और पर्यटक धार्मिक धरोहरों का अद्भुत नज़ारा ले सकेंगे. इसके साथ ही, सरहिंद के आम-खास बाग और कपूरथला के दरबार हाल को पुनर्जीवित कर विरासत होटलों में बदलने की योजना है. वहीं, रोपड़ के आम-खास बाग में पिंकासिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

व्यापारिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए, मोहाली और लुधियाना जैसे औद्योगिक शहरों में अत्याधुनिक कन्वेंशन व प्रदर्शनी केंद्र बनाने की योजना भी प्रस्तुत की गई. इन केंद्रों के माध्यम से पंजाब को उत्तर भारत का नया व्यापार और सम्मेलन हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

निवेशकों के साथ विस्तृत चर्चा

सम्मेलन में PIDB, पर्यटन विभाग और शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने निवेशकों के साथ विस्तृत चर्चा की. इसमें परियोजनाओं की व्यवहार्यता, समयसीमा और आवश्यक अनुमतियों पर विचार-विमर्श हुआ. सरकार ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि PPP ढांचे के अंतर्गत सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह पारदर्शी होंगी और राजस्व-साझेदारी (Revenue Sharing) मॉडल निष्पक्ष रहेगा।

निवेशकों को अपनी राय और सुझाव खुलकर देने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि योजनाओं को निवेशक-अनुकूल और व्यावहारिक बनाया जा सके. यह पहल इस बात का संकेत है कि पंजाब सरकार निजी क्षेत्र के साथ सार्थक सहयोग के लिए एक सशक्त मंच तैयार कर रही है।

राज्य सरकार ने यह भी दोहराया कि वह निवेशकों को स्थिर, पारदर्शी और सुविधाजनक माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि पंजाब में विश्वस्तरीय पर्यटन और आतिथ्य ढांचा विकसित किया जा सके।

यह प्रयास न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करेगा, बल्कि लाखों लोगों के लिए रोज़गार के नए अवसर भी खोलेगा. पंजाब अब तेजी से उस दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहां समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास एक साथ कदमताल करते नज़र आएंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 साल के अनहद सिंह को गाड़ी में डालकर नहर में फेंक था : वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी, शव को क्षत-विक्षत करने के लिए नहर में फेंकी कार भी बरामद कर लीगिरफ्तार,

मोहाली : खरड़ पुलिस ने 3 महीने पहले जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए उप कप्तान करण सिंह संधू ने बताया कि 10 अक्टूबर 2023...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवेक शर्मा का कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सभी पंचायतों के समग्र विकास पर जोर : विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए अधिकारियों की बैठक ली, बेहतर समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 फरवरी. विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के समग्र विकास पर जोर देते हुए अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। गुरुवार...
article-image
पंजाब

भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ उत्तर भारत का प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव

श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया सहयोगियों एवं गणमान्यों का सम्मान होशियारपुर : दलजीत  अजनोहा –  श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा चुनाव में खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह का हुआ बुरा हाल : जगमीत सिंह के नेतृत्व में NDP को सिर्फ 7 सीटें मिलीं

कनाडा के चुनाव में लिबरल पार्टी को जीत मिली है। भारत के लिहाज से इस चुनाव की सबसे अहम बात यह है कि New Democratic Party  को चुनाव में करारी हार मिली है। NDP...
Translate »
error: Content is protected !!