पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए “एक व्यक्ति – एक वृक्ष” का संकल्प लें शहरवासी

by

कमिश्नर नगर निगम ने एकता नगर गौशाला में किया पौधरोपण

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वातावरण को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से एकता नगर स्थित गौशाला में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।

इस महत्वपूर्ण कार्य में ‘गोबिंद गोधाम गौ सेवा समिति’ के विभिन्न पदाधिकारियों ने पूरा सहयोग देते हुए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने यह संकल्प लिया कि इस मुहिम को निरंतर जारी रखा जाएगा।

कमिश्नर नगर निगम ने कहा कि गौशाला में पौधे लगाने से जहां एक ओर गौधन को छाया मिलेगी, वहीं दूसरी ओर हरे-भरे वातावरण के निर्माण में भी यह कार्य सहायक सिद्ध होगा।

डॉ. अमनदीप कौर ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने और शहर को सुंदर बनाने के लिए “एक व्यक्ति – एक वृक्ष” संकल्प के तहत कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी प्रतिदिन देखभाल करें।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्षा ऋतु में पौधे अधिक फलते-फूलते हैं, इसलिए इस मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओल्ड एज फुटबाल क्लब ने गोल्ड फुटबाल क्लब को 3-0 से किया पराजित

युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम के तहत खेला गया खेल। माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल मैदान में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए...
article-image
पंजाब

7 किलोग्राम हेरोइन और 5 पिस्तौल बरामद : दो संदिग्ध गिरफ्तार

चंडीगढ़  : पंजाब पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात किलोग्राम हेरोइन और पांच पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

800 करोड़ की साइबर ठगी का मामला: कंबोडिया से चल रहा था रैकेट, ऐप बनाकर करते थे मनी लॉन्ड्रिंग

जालंधर। देशभर में करोड़ों की साइबर ठगी करने के सरगना कंबोडिया में बैठे है, जिन्होंने वर्ष 2024 में 17 हजार फर्जी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर 800 करोड़ से अधिक का चूना भारत वासियों...
Translate »
error: Content is protected !!