पशुओं के लिए घास काटते हुए गिरने से एक व्यक्ति की मौत

by

चम्बा : पशुओं के लिए घास काटते हुए गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हरु पुत्र मचलू (69) निवासी गांव बाहरेई पंचायत सराहन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे हरु पशुओं के लिए घास लाने गया था। काफ़ी समय तक ज़ब पिता घर नहीं लौटे तो जिस बान के पेड़ की तरफ वे गए थे उस ओर उनका बेटा गया। इधर उधर खोजने के बाद बेटे ने देखा की उनका पिता हरु पेड़ से गिरा पड़ा था और शरीर पर काफी चोटें भी आई थी।
उन्होने गांव वालों के सहयोग से हरु को उठा कर मैडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। वहीं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रैवन्यु विभाग की तरफ से 10 हजार रु० की फौरी राहत दी गई है। मृत शरीर का पोस्टमार्टम चल रहा है जो कुछ देर में प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवारजनों के सपुर्द कर दिया जाएगा। मृतक की पत्नी का देहांत पहले ही हो गया है। इनके चार बेटे हैं जिनकी शादियां हो चुकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता : क्रोनिक किडनी बीमारी तेजी से पसार रही पैर : डॉ. राका कौशल

होशियारपुर:     ‘हमारे देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता है और यह मृत्यु का छठा सबसे तेजी से बढ़ता कारण है, जो 2040 तक 5वां प्रमुख कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्यूपिटर इंटरनेशनल ने बद्दी में सफाई अभियान चलाया : 5 हजार किलो सूखा व गीला कचरा इक्टठा किया

लोगों से सहयोग की अपील की बीबीएन, 25 फरवरी (तारा) : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ज्यूपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी ने बद्दी में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया, जिससे लगभग 5,000 किलो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा सीटों के साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों के लिए भी टिकटों का एलान कल हो सकता

एएम नाथ । शिमला : लोकसभा सीटों के साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों के लिए भी टिकटों का एलान हो सकता है। बीते दिनों आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के नामों की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेला: लंगर के दौरान नहीं होगा डी.जे व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग,  डिप्टी कमिश्नर ने लंगर कमेटियों के साथ बैठक के दौरान लिया निर्णय

श्रद्धाुलु भार ढोने वाले वाहनों का न करें प्रयोग ,  मेले को सफल बनाने के लिए लंगर कमेटियों व संगठनों को जिला प्रशासन के सहयोग का किया आह्वान  , डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!