पहाड़ी क्षेत्रों में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का होगा निर्माण

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के प्लानिंग और स्पेशल एरिया के पहाड़ी क्षेत्रों में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का निर्माण होगा।  सरकार ने हिमाचल में वैली व्यू को बचाने के लिए यह फैसला लिया है। नियम मैदानी इलाकों में लागू नहीं होंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में भी उन जगह पर नियम लागू किया जाएगा, जहां पहाड़ और हर भरे पेड़ होंगे। हिमाचल में देश-विदेश के पर्यटक पहाड़ों और हरी भरी वादियों को निहारने आते हैं, ऐसे में सरकार की ओर से  प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिमाचल में 60 प्लानिंग और 36 स्पेशल एरिया :   सड़क के ऊपरी किनारे में नियम लागू नहीं होगा। हिमाचल में 60 प्लानिंग और 36 स्पेशल एरिया हैं। सरकार ने एरिया के अधिकारियों को वैली व्यू की पहचान करके सरकार को रिपोर्ट देने को कहा गया है। दिसंबर तक एरिया नोटिफाई हो जाएंगे। इससे पहले नेशनल हाईवे से डेढ़ मीटर ऊंचे मकान बनाने की अनुमति थी। इससे भी वैली व्यू खराब हो रहा है। इसके चलते अब सरकार ने सड़क से एक मीटर नीचे भवन निर्माण के लिए मंजूरी देने का फैसला किया है।

प्राकृतिक परिदृश्य को बनाए रखने के लिए निर्धारित किया  :  राजेश धर्माणी ने कहावैली व्यू का प्रावधान सुंदर दृश्यों की सुरक्षा और प्राकृतिक परिदृश्य को बनाए रखने के लिए निर्धारित किया गया है, जो हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के सौंदर्य और पर्यावरणीय मूल्य में योगदान दे सकता है। हिमाचल में जहां से एनएच गुजरते हैं, वहां नियम लागू होगा। ऐसे एरिया की पहचान की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ लामबद्ध डीसी ने बुलाई समीक्षा बैठक

ऊना : – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज डीआरडीए हॉल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी उप-मण्डलाधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्ठे के खिलाफ ली शपथ, नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड जिला चम्बा के कार्यालय में आज नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एंटी-चिट्टा (नशा विरोधी) शपथ ली।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वनखंडी में चिड़ियाघर को चिह्न्ति भूमि का किया निरीक्षण : अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

देहरा /तलवाड़ा :   तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज बनखंडी में बनने वाले चिड़ियाघर की भूमि का निरीक्षण किया तथा उन्होंने चिड़ियाघर के निर्माण कार्य को तेजी से लाने के निर्देश दिए। तकनीकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम रोजगार संकल्प सेवा से मिलेगी युवाओं को बेहतर जाॅब प्लेसमेंट: आरएस बाली

नगरोटा/ कांगड़ा , 10 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमन्त्री रोज़गार संकल्प सेवा’’ आरंभ की गई है...
Translate »
error: Content is protected !!