पहाड़ों ने फिर ओढ़ी बर्फ की सफ़ेद चादर, मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी : पांगी घाटी के किलाड में एक फुट ताजा हिमपात

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी स्तर की बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल में बारिश/बर्फबारी होने, बिजली गरजने, ओले बरसने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। डलहौजी के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।
जिला चम्बा की पांगी घाटी ने करीब एक माह बाद फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। पांगी के मुख्यालय किलाड़ में करीब एक से डेढ़ फुट ताजा हिमपात हुआ है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो फुट तक हिमपात दर्ज हुआ है। इससे सभी संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। पांगी प्रशासन द्वारा बर्फबारी से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। हालांकि इस बर्फबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एक बार फिर घाटी ठंड की चपेट में आ गई है।
लोगों को अपने घरो में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस बर्फबारी के बाद घाटी में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। घाटी के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित है। पांगी के सुराल भटौरी, हुडान भटौरी, परमार भटौरी व चसक भटौरी में एक फुट तक बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में मिधल, साच, फिंडपार, फिंडरू, पुर्थी, अजोग, शौर व रेई में सात इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने लोगों से आग्रह किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लाश पेट्रोल डालकर फूंकी : नौकरानी बोली- मैं तैयार हूं आ जाओ: पंजाब का व्यापारी कार में पहुंचा तो अपने जीजा से कत्ल करवा डाला

नवांशहर : जिला शहीद भगत सिंह नगर  में मशहूर किराना व्यापारी और नवांशहर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रवि सोबती (70) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस कत्ल की मास्टरमाइंड उनकी...
article-image
पंजाब

चंद पूंजीपतियों के है कोयले के बिजनेस, भठ्ठा उद्योग संकट में सरकार निकालने के लिए करे उपाय…. मनीष गुप्ता प्रधान भठ्ठा यूनियन

गढ़शंकर – पंजाब के करीब 25 सौ भठ्ठों पर काम करने वाले लोगों की संख्या पांच लाख है जिनके घर का चूल्हा इस उद्योग से चलता है। कोरोना के चलते इन लोगों के खान...
article-image
पंजाब

गरीब लोगों के राशन कार्ड जल्द बहाल किये जाए : कामरेड दरशन सिंह मट्टू

गढ़शंकर : कामरेड नेता दरशन सिंह मट्टू की अगुवाई में साहल पुर व पाहलेवाल में राशन कार्ड बहाल करवाने के लिए गरीब परिवारों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में कोर्स के नतीजे की प्राप्ति विषय पर वर्कशाप लगाई

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के अंदरुनी गुणवत्ता निश्चितता सैल (आई.क्यू.ए.सी.) द्वारा ‘कोर्स के नतीजे की प्राप्ति’ कोर्स आउटकम अटेनमैंट विषय पर वर्कशाप लगाई गई। कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत...
Translate »
error: Content is protected !!