पांगी घाटी में 86.41 करोड रुपए के विकास कार्यों के जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किए शिलान्यास व भूमि पूजन : धरवास में 84 करोड़ 50 लाख से बनेगा एकलव्य विद्यालय भवन : नेगी 

by
एएम नाथ। (पांगी) चंबा :   राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र के प्रवास के तीसरे दिन पांगी घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में 86.41 करोड रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व भूमि पूजन किए। उन्होंने धरवास में 84.50 करोड़ की लागत से  एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय के शिलान्यास के अलावा घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के मध्य नजर साच दर्रे के टॉप पर एक करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से भूत ग्राउंड के सौंदरीकरण कार्य तथा एक करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से साच टॉप पर एक वैकल्पिक सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया।
इस अवसर पर धरवास में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शिलान्यास अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय पांगी का भवन आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होगा जिसमे विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ आधुनिक सुविधा युक्त छात्रावास, खेलकूद  मैदान, डिजिटल पुस्तकालय जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। जनजातीय विकास मंत्री ने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बनने से पांगी घाटी के विद्यार्थियों को अपने घर द्वार पर ही उच्च स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं व वातावरण मिलेगा तथा भविष्य में यह विद्यालय घाटी की तरक्की व खुशहाली के लिए कारगर साबित होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाएगा तथा इसे भारत संचार निगम लिमिटड द्वारा तीन सालों के भीतर पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के  विषय में भी विस्तृत जानकारी दी  और सभी से इस अधिनियम का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने  लोगों की समस्याओ को भी सुना तथा उन्हें जल्द हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ने धरवास में क्रिकेट टूर्नामेंट में  शिरकत कर खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया व सिद्ध स्पोर्ट्स क्लब धरवास को अपनी ओर से 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
जनजातीय विकास मंत्री ने पांगी घाटी को जिला मुख्यालय चम्बा से जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर साच दर्रे के शिखर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ 2 लाख की लागत से भूत ग्राउंड के सौंन्द्रयीकरण  कार्य का शिलान्यास भी किया। भूत ग्राउंड में एक खूबसूरत झील के निर्माण के अतिरिक्त पर्यटकों के बैठने इत्यादि की बेहतरीन व्यवस्थाएं की जाएगी। इसके उपरांत उन्होंने साच पास टॉप पर 1 करोड़ 39 लाख की लागत से 3.1 किलोमीटर मीटर लम्बे से वैकल्पिक सड़क मार्ग का भूमि पूजन भी किया। जनजातीय विकास मंत्री ने बताया की नए सड़क मार्ग के बनने किलाड़ – चंबा सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए लगभग तीन हफ्ते पहले खुलेगा और इसमें बर्फ हटाने में आने वाले खर्चे में भी कमी आएगी।  उन्होंने साच पास टॉप पर एक सेल्फी पॉइंट बनाने बारे संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान डॉ जनक राज विधायक भरमौर – पांगी, रमन घरसंगी उपमंडलाधिकारी (ना) पांगी, डीएफओ पांगी डी एस डडवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश ठाकुर,अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राम रतन शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत् विभाग, सुरजीत भरमौरी प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम,  संतोष शर्मा,खंड चिकत्सा अधिकारी सुभाष ठाकुर, बीएसएनएल की ओर से बलवंत शर्मा  व अन्य विभागीय अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा ज़िला ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम में देशभर में प्राप्त किया प्रथम स्थान

स्वास्थ्य एवं पोषण में ज़िला चंबा ने अर्जित की एक और उपलब्धि उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नीति आयोग से ज़िला को अब तक मिली 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत बखरोट में 19 जनवरी को किया जाएगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन

करसोग : करसोग में आयोजित किए जाने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वीआईपी सोफ़ा हटवाकर साधारण कुर्सी पर बैठकर जीता जनता का दिल

एएम नाथ। मंडी : नाचन विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने सादगीपूर्ण व्यवहार से प्रदेशवासियों का दिल जीत लिया। जनसभा में मुख्यमंत्री के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत नौणी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारम्भ : लोगों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान करना प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर सुविधाएं प्रदान करने...
Translate »
error: Content is protected !!