पांच बुलेट बाइक का चालान व दो इंपाउंड किये : पटाखे मारने वाले बुलेट बाइक सवार पर पुलिस ने की कार्यवाही…..।

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने उन बुलेट सवार मनचलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जो बुलेट बाइक से छेड़छाड़ कर बाजारों व इलाके में पटाखे मारते हैं जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि शनिवार को गढ़शंकर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर स्पेशल नाकाबंदी करते हुए पांच बुलेट बाइक सवार लोगों के चालान काटे है और दो बाइक को कब्जे में लेते हुए इंपाउंड किये गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायतें मिली थी कि कुछ बुलेट सवार मनचले बाजारों व इलाके में घूम कर पटाखे मारते हैं जिसके चलते शांतिप्रिय लोगों व मरीजों को परेशानी हो रही है। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि इस चेकिंग के दौरान बुलेट सवार युवाओं को चेतावनी दी गई है कि वह अपने रोमांच के लिए अन्य लोगों को परेशान न करें। उन्होंने कहा कि इस दौरान बुलेट से छेड़छाड़ कर बड़े साइलेंसर भी उतारे गए। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका : जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया

पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है  आप नेता जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पंजाब कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव की मौजूदगी में...
article-image
पंजाब

भाजपा में जाने के लिए पंजाबियों से मांगता हूं माफी, मेरी सोच गलत निकली – घर वापिसी के बाद बोले सुन्दर शाम अरोड़ा –

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा कांग्रेस में घर वापसी करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने प्रैस के नाम जारी एक बयान में कहा है कि डेढ़ साल पहले वह भाजपा में...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने की टिप्पणी कानून अपने हाथ में लेने की घटनाएं काफी बढ़ी : सरकार एवं पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बने बैठे

चंडीगढ़ : हाईकोर्ट ने कहा है कि हाल ही में कुछ पब्लिक, एसोसिएशंस, ग्रुप्स के मेंबर्स द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। वहीं राज्य की अथॉरिटी (सरकार एवं पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!