पापा की परियों ने दिखाया खतरनाक स्टंट : हाथ छोड़कर बुलेट पर लगाए गोल-गोल चक्कर

by

चंडीगढ़ । सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांचक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वीडियो एक ऐसे स्टंट शो का है जिसे हम लोग देसी भाषा में मौत का कुआं कहते हैं. अपने यहां मेले या सर्कस में लगने वाला यह शो हमेशा से ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है।

इस खतरनाक करतब में बाइक सवार कलाकार एक गोलाकार कुएं की दीवारों पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते हैं. देखने वालों की धड़कनें उस वक्त तेज हो जाती हैं जब कलाकार गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देते हुए दीवारों पर बाइक चलाते हैं।

हालांकि इस स्टंट में जोखिम बेहद ज्यादा होता है, लेकिन कुछ जांबाज कलाकार अपनी हिम्मत और संतुलन के दम पर इसे बड़ी खूबसूरती से अंजाम देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां अपनी बहादुरी से सबका दिल जीत लेती हैं।

क्या आखिर मौत के कुंए में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवतियां एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होती हैं. दोनों मुस्कुराते हुए बाइक स्टार्ट करती हैं और फिर बिना किसी झिझक के मौत के कुएं की दीवारों पर तेजी से चक्कर लगाने लगती हैं. जिस आत्मविश्वास और संतुलन से वे यह स्टंट कर रही हैं, उसे देखकर वहां मौजूद दर्शक हैरान रह जाते हैं. लोग तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते हैं और कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस नजारे को रिकॉर्ड भी करते हैं।

यह वीडियो @The_Gandhian0 नाम के एक अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो के ऊपर दिख रहे टेक्स्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह घटना शायद पंजाब की है. स्टंट करते वक्त दोनों लड़कियां पूरी तरह प्रोफेशनल नजर आती हैं. उनमें से एक बाइक चला रही होती है और दूसरी उसके पीछे बैठी होती है. दोनों की आंखों में डर की जगह आत्मविश्वास साफ झलकता है।

स्टंट के दौरान किया खास एक्शन

वीडियो के दौरान एक खास पल ऐसा आता है जब बाइक चलाती हुई लड़की दोनों हाथ छोड़ देती है और फिर भी बाइक दीवार पर दौड़ती रहती है. यह नजारा देखने वालों के लिए किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता. दर्शकों की तालियां और शोर से माहौल और भी रोमांचक हो जाता है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने अपने लोगों के साथ नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर किया अन्याय : पीयूष गोयल

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल न होकर अपने लोगों के साथ अन्याय किया है। ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन…विशाल जागरण में मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। श्री नैना देवी जी (बिलासपुर), 11 दिसंबर: मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 और 17 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय...
article-image
पंजाब

I.N.D.I.A. से घबराई भाजपा : अगर कल हमने अपने गठबंधन का नाम “भारत” रख लिया तो क्या “भारत” नाम भी बदल देंगे? ……केजरीवाल

नई दिल्ली : ‘भारत के राष्ट्रपति’ की ओर से भेजे गए G 20 रात्रिभोज के निमंत्रण पर विवाद के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ”घबराई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमीन बचाओ, गांव बचाओ” संघर्ष समिति का गठन

गढ़शंकर : गढ़शंकर क्षेत्र के गांव रतनपुर में स्थानीय लोगों और रतनपुर, कानेवाल और भवानीपुर गांव के निवासियों की एक सभा हुई। इसमें गांव रतनपुर की सीमा संख्या 487 की भूमि और जंगल पर...
Translate »
error: Content is protected !!