पारदर्शी चुनाव यकीनी बनाने के लिए जिला चुनाव अधिकारी ने उठाया सख्त कदम, 20 फरवरी तक राशन डिपुओं से राशन वितरण पर लगाई रोक

by

होशियारपुर 5 फरवरी:
जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव यकीनी बनाने के लिए जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने सख्त कदम उठाते हुए 20 फरवरी तक राशन डिपुओं से राशन वितरण पर रोक लगा दी है।
श्रीमती रियात ने बताया कि विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्राप्त हो रही शिकायतों से संभावना लगाई जा रही है कि कुछ राजनीतिक नेताओं की ओर से चुनाव के दौरान सरकारी राशन डिपुओं पर राशन वितरण के दौरान मौजूद रह कर चुनाव के लिए इसका लाभ लेने की कोशिश की जा सकती है, जिसके चलते चुनाव की निष्पक्षता बरकरार रखने के लिए जिले के सभी डिपुओं से राशन के वितरण पर तुरंत रोक लगा दी गई है। उन्होंने खाद्य व आपूर्ति विभाग व राशन डिपुओं को हिदायत करते हुए कहा कि 20 फरवरी तक राशन वितरित न किया जाए। उन्होंने जिले के खाद्य व आपूर्ति विभाग को इस समय के दौरान पूरी चौकसी रखने के लिए भी कहा, ताकि कोई भी व्यक्ति राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश न कर सके। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी से दोबारा फिर राशन का वितरण किया जा सकता है।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से विधान सभा चुनाव करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लागू किए गए आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन यकीनी बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनजीत यादगारी फुटबॉल अवार्ड हर वर्ष दिया जाएगा : रविंदर सिंह धामी.

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  :  श्री गुरु गोबिंद सिंह  खालसा कॉलेज माहिलपुर में प्रिंसिपल परविंदर सिंह और इंजीनियर रविंदर सिंह धामी पिप्पलांवाला (यूएसए) के नेतृत्व में मनजीत सिंह यादगरीय फुटबॉल अवार्ड समारोह का आयोजन किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की तीनों यूनिवर्सिटी में कॉमन कैलेंडर होगा, पंजाब सरकार के पोर्टल से होंगे एडमिशन

चंडीगढ़ : पंजाब की तीन यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, अब एक कॉमन कैलेंडर फॉलो करेंगी। तीनों यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रोसेस भी पंजाब सरकार के एडमिशन...
पंजाब

सातों आरोपी गोल्डी बराड़ और जेल में बंद गैंगस्टर मन्ना गैंग के गुर्गे : रंगदारी के लिए गोलियां चलाने वाले दोनों के पांच साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार

बठिंडा : बठिंडा के तलवंडी साबो में डॉक्टर दिनेश बंसल पर रंगदारी के लिए गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपियों के पांच और साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि इनके एक साथी को...
Translate »
error: Content is protected !!