पालमपुर की सड़कों पर लगेंगी 500 स्ट्रीट लाइट, पालमपुर में बढाई जाएगी पार्किंग सुविधा : आशीष बुटेल

by

*बार एसोसिएशन की सभी मांगों पर सहमति
पालमपुर, 12 सितंबर : – मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने मंगलवार को बार एसोसिएशन पालमपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
सीपीएस ने पालमपुर बार एसोसिएशन द्वारा उन्हें आमंत्रित करने के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमन्द लोगों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि न्याय पाना सभी का संविधानिक अधिकार है और सभी को समय पर न्याय उपलब्ध हो इस दिशा में प्रयास करने की जरूरत है।
उन्होंने बार एसोसिएशन पालमपुर द्वारा रखी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
आशीष ने कहा कि पालमपुर में अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुरूप और बार एसोसिएशन की मांग पर माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों पर यहां बहुमंजिला न्यायलय भवन बनाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नए भवन निर्माण का प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिये।
सीपीएस ने बार एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि भूमि हस्तांतरण के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर शहर में पार्किंग सुविधा बढ़ाने और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में छोटे छोटे पार्किंग स्थलों की पहचान कर सुविधा आरम्भ करनें के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर निगम क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों और स्थानों पर 500 से अधिक विद्युतीकृत स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी।
सीपीएस ने अधिवक्ताओं से पालमपुर को अधिक सुंदर बनाने के लिये सुझाव देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास के लिये धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिये चैम्बर्स बनाने के लिये भी हर सम्भव सहयोग का आश्वाशन दिया। उन्होंने स्वर्गीय अधिवक्ता रणधीर कटोच वेलफेयर फण्ड में एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
इससे पहले पालमपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कटोच ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, जगमेल कटोच, पवन चौधरी, अजय शरोत्री, अरविंद वशिष्ठ कुश पटियाल, अंशुल धीमान, मुनीश कटोच, मिलाप राणा, कमल चौधरी, लोकिन्दर ठाकुर सहित पालमपुर बार एसोसिएशन सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1.13 करोड़ पर्यटक इस वर्ष राज्य में आ चुके हैं भ्रमण के लिए : पर्यटन को बढ़ावा देने को बुनियादी ढांचे का निर्माण होगा सुनिश्चित: बाली

मैकलोडगंज में होटल कारोबारियों के साथ आयोजित की बैठक धर्मशाला, 26 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में समग्र पर्यटन बढ़ावा देने के लिए नए बुनियादी ढांचे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता, 30 खिलाड़ियों ने दिखाया दम : एसपी अमित यादव ने दी खेलों को बढ़ावा देने की प्रेरणा

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जून :  हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के सौजन्य से शनिवार को ऊना के स्विंग सिंग एंड स्विम स्लिम तरणताल में पहली एक दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 वर्षीय युवक के अपहरण का मामला :: ऊना पुलिस ने युवती सहित चारों आरोपी किए ग्रिफ्तार, दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करके लिया पुलिस रिमांड पर

एक अन्य युवक ओर युवती को भी पकड़ कर लाया जा रहा ऊना रोहित जसवाल। ऊना  :  अरनियाला गांव के एक 20 वर्षीय युवक के अपहरण मामले को ऊना पुलिस ने सुलझा लिया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हादसे में गई थी याददाश्त : 45 साल बाद लौटी तो घर पहुंचा रिखी राम, मायानगरी से हिमाचल लौटने की कहानी पूरी फिल्मी

सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक फिल्मों जैसी कहानी सामने आई है। जहां, 45 साल से लापता एक व्यक्ति अचानक अपने घर लौट आय। हाल में हुए एक हादसे में उसके...
Translate »
error: Content is protected !!