पाहलेवाल में तीन लाख रुपये का पशुधन चोरी, मामला दर्ज

by

गढ़शंकर l थाना गढ़शंकर पुलिस ने जगरूप सिंह निवासी पाहलेवाल द्वारा दिये बयान पर कार्यवाही करते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध तीन लाख रुपये का पशुधन चोरी करने के आरोप में धारा 305,331(3) बी एन एस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया है। जगरूप सिंह पुत्र बनारसी दास ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह 1 फरवरी को सुबह पांच बजे हवेली में पशुओं का दुध दोहने गया था लेकिन उसकी तीन भैंसैं व एक कटरा वहाँ नही थे। उसने बताया कि वह चोरी हुए पशुओं को ढूंढता रहा लेकिन वह नही मिले। उसने आरोप लगाया कि अज्ञात चोर उसके पशुधन जिसकी कीमत तीन लाख रुपये थी को चोरी करके ले गए हैं उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। थाना गढ़शंकर पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

 माहिलपुर , 19 जनवरी : माहिलपुर – गढ़शंकर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। माहिलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार ए एस...
article-image
पंजाब

पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर भर्ती : 85,920 रुपये तक मिलेगी सैलरी,

पंजाब नेशनल बैंक ने देशभर के 17 राज्यों में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के 750 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर : आम आदमी पार्टी ने कर दिया एलान पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी होगी दिल्ली नेता प्रतिपक्ष

विधानसभा सत्र से पहले भाजपा की अहम बैठक, BJP दफ्तर में सीएम समेत मंत्री-विधायक पहुंचेनई नई दिल्ली ।  आम आदमी पार्टी ने आज पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें नेता...
article-image
पंजाब

होशियारपुर पहुंचने पर खेडां वतन पंजाब दीयां’ का मशाल मार्च का हुआ स्वागत : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व मेयर सुरिंदर कुमार सहित अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मशाल मार्च में हुए शामिल

होशियारपुर, 25 अगस्त: स्वस्थ व रंगले पंजाब की सृजना व प्रदेश को खेल में देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों व खेल मंत्री गुरमीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!