पिता का देहांत होने पर अधिकारी उनसे पार्टी मांग रहे :पिता के देहांत को 14 महीने हो चुके , इंतकाल कराने गए तो उनसे प्रति किला 500 रुपए मांगे

by

चंडीगढ़ : अब आम आदमी पार्टी के एक वर्कर हरिंदर सिंह ने ही पंजाब में बढ़ रहे भ्रष्टाचार की पोल खोली है। उसने यह मुद्दा मुक्तसर के गांव रामगढ़ चुगा में पहुंची कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर के सामने उठाया। बीती 17 दिसंबर को मंत्री गांव में पहुंची थी। इस दौरान हरिंदर ने उन्हें आपबीती बयां की।
आम आदमी पार्टी वर्कर हरिंदर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि उनके पिता के देहांत को 14 महीने हो चुके हैं। लेकिन कानूनी वारिस होने के नाते वह इंतकाल कराने गए तो उनसे प्रति किला 500 रुपए मांगे गए। यहां तक की पिता का देहांत होने पर अधिकारी उनसे पार्टी मांग रहे हैं।
हरिंदर ने कहा कि उनके यहां कुप्रथा नहीं है कि देहांत होने पर पार्टी दी जाए। हरिंदर ने यह बात रिश्वत की डिमांड करने वाले अधिकारी के सामने ही कही। इसके बाद पटवारी से बात की गई लेकिन हल नहीं हुआ। इसके बाद नायब तहसीलदार ने 600 रुपए फीस के साथ समाधान की बात कही। लेकिन फिलहाल हल होना बाकी है।
पेयजल और सिंचाई की समस्या गंभीर : हरिंदर सिंह ने अपनी बात की शुरुआत करते हुए मंत्री डॉ. बलजीत कौर से कहा कि 21 जुलाई 2022 को वह गांव के दौरे पर आई। लेकिन कुछ समय बाद ही लौट गई। जबकि उन्होंने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया था।
हरिंदर सिंह ने कहा कि गांव में पीने के पानी और सिंचाई के पानी की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने मंत्री से इस समस्या के समाधान करने को कहा। ऐसा नहीं होने पर चेताया कि अगली बार चुनाव प्रचार के दौरान वह गांव में आई तो उनसे यह सवाल पूछा जाएगा।
पार्टी वर्कर हरिंदर सिंह ने कहा कि संगरूर चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने CM पंजाब भगवंत मान को अर्जी दी थी। उन्होंने गांव में विकराल हो चुकी पेयजल और सिंचाई के पानी की समस्या के समाधान की मांग की थी। लेकिन आज तक समस्या जस की तस है।
उन्होंने मंत्री डॉ. बलजीत कौर से पूछा कि वह बताएं कि किस अधिकारी को कहां लिखकर देना है, ताकि समस्या का हल हो सके। हरिंदर ने मंत्री से कहा कि गांव के लोगों की छोटी-छोटी समस्याएं हैं। किसी व्यक्ति की पेंशन काटी गई है, किसी के घर के सामने हाई वोल्टेज तार निकली है।
हरिंदर ने मंत्री से कहा कि 72 हजार वोटरों ने उन्हें चुना है और उन्हें ही लोगों की उम्मीद पर खतरा उतरना है।
गांव पर बीमारी का खतरा, पाइप लाइन प्रोजेक्ट पूरा करें, पार्टी वर्कर हरिंदर सिंह ने कहा कि गांव के लोग हैपेटाइटस-सी, काला पीलिया और अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। यहां तक कि गांव का मौजूदा सरपंच भी हैपेटाइटस-सी का मरीज है। उन्होंने कहा कि लोग सभी समस्याओं से जूझ लेंगे लेकिन पीने के पानी की 4 किमी पाइप लाइन का प्रोजेक्ट पूरा किया जाए। हरिंदर ने कहा कि मंत्री ने भरोसा दिलाया था। लेकिन 10 महीने बीतने पर भी कोई हल नहीं हो सका है। लोगों को पीने के पानी और सिंचाई के पानी की काफी परेशानी है। सिंचाई का पानी काफी खराब है। इस समस्या का हल मांगा, हरिंदर ने मंत्री से सब्सिडी वाली पाइप मंजूर करवाने की डिमांड रखी। उसने बताया कि ड्रेन पाइप कोटकपूरा से जोड़ी गई है। लेकिन इसे गांव के पास आकर अपग्रेड करते हुए बड़ा करना चाहिए, ताकि पानी उछल कर फसलों का नुकसान न पहुंचा सके। गांव के लोग घर ढहने से धर्मशाला में ठहरे पार्टी वर्कर हरिंदर सिंह ने कहा कि गांव के आर्थिक रूप से कमजोर कुछ लोगों के मकान ढह गए थे। आज भी वह धर्मशाला में बैठे हैं। उन्होंने मंत्री से इसका समाधान भी मांगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

28 लाख रुपये के बड़े वेतन वाली नौकरी छोड़ दी थी : IAS अधिकारी आयुष गोयल ने, यूपीएससी की तैयारी करने के लिए

दिल्ली : यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिन रात एक करने पड़ते हैं, तब जाकर एक उम्मीदवार इस परीक्षा का क्लियर कर पाते हैं। वहीं कई बार इस परीक्षा में शामिल होने के...
article-image
पंजाब

बलतेज पन्नू का सुखबीर बादल पर तीखा हमला: बेअदबी के लिए जिम्मेदारी से भागने का आरोप

चंडीगढ़ – आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के हालिया बयानों पर कड़ा जवाब दिया है। पन्नू ने कहा कि सुखबीर...
article-image
पंजाब

मंत्री बैंस के चाचा पर खनन को लेकर धमकाने का आरोप : सीपीआई (एम) के जिला सचिव सुरजीत सिंह ढेर को खनन को लेकर धमकाने और फोन पर गाली देने का आरोप

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के चाचा पर सीपीआई (एम) के नेता को खनन को लेकर धमकाने और फोन पर गाली देने का आरोप है। सीपीआई (एम) के जिला सचिव सुरजीत सिंह ढेर ने...
article-image
पंजाब

भाजपा को चेतावनी दी कि वह जनता के आपसी भाईचारे को तोड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि हमारा आपसी भाईचारा बेहद मजबूत – सीएम भगवंत मान

चब्बेवाल : पंजाब लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रही आम आदमी पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया रहा है। शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राजकुमार चब्बेवाल के पक्ष में...
Translate »
error: Content is protected !!