पिस्टल दिखाकर लूटे थे छह लाख रुपये : रिटायर्ड डीएसपी का बेटा गिरफ्तार

by

जालंधर :  खुरला किंगरा के कुक्की ढाब रोड स्थित बैंक एन्क्लेव फेज-2 में सोमवार दोपहर 2:35 बजे दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात पुलिस ने ट्रेस कर ली है। ब्लैक रंग की एक्टिवा पर आए दो नकाबपोश लुटेरों ने मात्र 2 मिनट में 6 लाख 27 हजार 700 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। वारदात पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुई, जहां उस समय कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि लंच के बाद बैंक में कुल 6 लोग मौजूद थे – 3 कर्मचारी और 3 ग्राहक। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक लुटेरा लाल जैकेट में पिस्टल लेकर सीधे कैशियर सीमा के पास पहुंचा और कैश देने की धमकी दी, जबकि दूसरा नीली चेक कमीज में नुकीले हथियार के साथ खड़ा रहा। डर के माहौल में कैशियर ने काउंटर पर रखा सारा कैश सौंप दिया। लुटेरों ने कैरी बैग में रकम भरी और फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।  पुलिस ने आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह निवासी ग्रीन मॉडल टाउन जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक रिवाल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। जांच में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी एक रिटायर्ड डीएसपी का बेटा है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है। यही वारदात का मास्टरमाइंड है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने बैंक की रेकी की थी और उसे पता था कि दोपहर बाद बैंक में भीड़ कम होती है और गार्ड तैनात नहीं रहता। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को लाइसेंसी हथियार बताया जा रहा है।

लुटेरे वारदात के बाद कुक्की ढाब से होते हुए लांबड़ा और खांबड़ा की ओर निकले, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर अर्बन एस्टेट एरिया तक उनका रूट ट्रेस कर लिया। कपड़े बदलने के बावजूद पुलिस ने दोनों को पहचान लिया। दिनदहाड़े बैंक में गार्ड की गैरमौजूदगी और ग्राहकों को सूचना न देने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंतन की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी – पीएसईबी 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 जनवरी से शुरू

 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  ने कक्षा 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट 2025 जारी की है।  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं इसी महीने शुरू होंगी। टाइम टेबल के अनुसार पीएसईबी कक्षा 10वीं,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व विधायक एच एस फूलका अकाली दल में होंगे शामिल

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक एवं मानवाधिकार अधिवक्ता हरविंदर सिंह फूलका ने घोषणा की कि वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल होंगे। फूलका की यह घोषणा अकाल तख्त द्वारा SAD...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन : साबुन व कोसमेटिक उद्योग पर प्रदूषष फैलाने के आरोप लगाते हुए पंजाब व हिमाचल के सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन

एडीसी डा. अमित शर्मा ने प्रर्दशनकारियों से प्रदूषण विभाग के समक्ष मामला रख कर प्रदूषण का समाधान करवाने का दिया अश्वासन ऊना : हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर के सीमा के साथ सटे पंजाब...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा

चंडीगढ़, 11 फरवरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। आज संसद में इस...
Translate »
error: Content is protected !!