लड़की ने पिस्तौल लहराकर बनाई रील : बठिंडा में इंफ्लूएंसर लड़की को ढूंढ रही पुलिस, लोगों ने की एक्शन की मांग

by

 बठिंडा :  पंजाब के बठिंडा में एक लड़की का पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की एक पंजाबी गाने पर पिस्तौल लहराते हुए रील बना रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अब लड़की की तलाश शुरू कर दी है।  लड़की ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो अपलोड किए हैं, जिनमें कभी उसे पिस्तौल लहराते हुए और कभी हाथ में लेकर एक्शन करती दिखाई दे रही है. इस मामले के बारे में बठिंडा के पुलिस सुपरिटेंडेंट, सिटी, नरेंद्र सिंह ने कहा कि वीडियो पुलिस के ध्यान में आया है. लड़की की पहचान और स्थान का पता लगाया जा रहा है. जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो में पिस्तौल लहरा रही है लड़की :   लड़की ने यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी “मनदीप कौर उर्फ मनदीप सहोता” के नाम पर पोस्ट किया है. इंस्टाग्राम आईडी में कई वीडियो हैं जिनमें उसे हथियार पकड़कर नाचते और एक्शन करते देखा गया है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में, लड़की “45 बोर” गाने पर रील बनाती दिखाई दे रही है. वीडियो में, वह पिस्तौल लहरा रही है. यह वीडियो लगभग दो मिनट का है।

लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की उठी मांग : लड़की ने पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों के गीत “गोली महंगी” पर वीडियो बनाया. इसमें, वह पिस्तौल लोड करती दिखाई दे रही है. इसे लोड करने के बाद, वह एक लहराती हुई एक्शन करती है. वीडियो सामने आने के बाद, स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर मांग की है कि उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं में हथियार दिखाने के रुझान को रोका जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

पंजाब में अप्रैल महीने में लगातार स्कूलों की छुट्टियां आ रही है। इसी बीच सरकार द्वारा मंगलवार 29 अप्रैल को भी राज्य भर में छुट्टी का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार इस दिन...
article-image
पंजाब

पंजाब में IAS अफसरों के सस्पेंशन पर बवाल : AAP ने बताया सही, BJP ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

पंजाब सरकार की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई में दो सीनियर IAS अफसरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के मामले में विवाद खड़ा हो गया है. IAS अधिकारी कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दादा और 2 पोतों की न्यूगल खड्ड में डूबने से मौत

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल धीरा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहाँ मूंढी पंचायत के मेले गांव में रविवार को न्यूगल खड्ड में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार डिप्टी मुख्यमंत्री : दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति केस में सीबीआई ने कियागिरफ्तार

शराब नीति मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने उनसे 8 घंटे पूछताछ की थी। बताया गया है कि आबकारी विभाग के...
Translate »
error: Content is protected !!