पीएम का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यक कल्याण के लिए व्यापक कार्यक्रमः लालपुरा

by

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने किया ऊना का दौरा
ऊना, 30 अक्तूबरः राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा है कि प्रधानमंत्री का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए एक व्यापक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार अल्पसंख्यक वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। यह बात लालपुरा ने आज ऊना में अधिकारियों के साथ एक बैठक में कही। बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी एवं जैन धर्म शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए एक बहु-आयामी रणनीति अपनाई है, जिसका उद्देश्य उनका शैक्षणिक सशक्तिकरण, रोजगारोन्मुखी कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचे का निर्माण करना हैं। लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृतियां प्रदान की जा रही हैं। यही नहीं संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों को सहायता देने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को पीएचडी के दौरान भी आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने इस सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि अल्पसंख्यकों को इनका भरपूर लाभ मिल सके।
बैठक में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के माध्यम से अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा भी की। इससे पूर्व जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने ऊना पहुंचने पर इकबाल सिंह लालपुरा का स्वागत किया और उन्हें माता चिंतपूर्णी की चुनरी भेंट की। उन्होंने जिला ऊना में अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी।
लालपुरा ने सर्वजोत सिंह बेदी से की मुलाकात
इससे पहले राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने सर्वजोत सिंह बेदी से उनके घर जाकर मुलाकात की। लालपुरा ने सर्किट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भी बातचीत की। इस अवसर पर समाज सेवी बलतेजिन्दर सिंह खटर, भाजपा नेत्री संतोष सैणी, हरपाल सिंह कोटला, बलविंदर सिंह, परमजीत सिंह, जोगमान सिंह, बलजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, हरभजन सिंह, करनैल सिंह तथा ज्ञान सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

28 फरवरी से दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू

स्टेडियम तीसा और इंडोर स्टेडियम सलूणी की रखेंगे आधारशिला एएम नाथ। चंबा : संसदीय और अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी से 1 मार्च तक दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी के जन्मोत्सव पर गरली में शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन

राज्यपाल शुक्ल ने की कार्यक्रम में सहभागिता राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ कांगड़ा : भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय करोल के पैतृक गांव गरली, जिला कांगड़ा में उनकी स्वर्गीय माता श्रीमती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं IPS सुधीर चौधरी?….ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन : जिन्हें सेना ने किया सम्मानित

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, देशभर में सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों की सराहना हो रही है। इस अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व विधायक एच एस फूलका अकाली दल में होंगे शामिल

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक एवं मानवाधिकार अधिवक्ता हरविंदर सिंह फूलका ने घोषणा की कि वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल होंगे। फूलका की यह घोषणा अकाल तख्त द्वारा SAD...
Translate »
error: Content is protected !!