पीएम मोदी ने1600 करोड़ पैकेज की पंजाब के लिए की घोषणा : मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख

by

गुरदासपुर :  तिब्बड़ी कैंट में बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत करने के बाद बाहर निकले भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ व राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने करीब आधा घंटे किसानों से बातचीत की व उनकी समस्याएं सुनी।

भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब आधा घंटा किसानों की बात सुनी। किसी ने बांध टूटने तो किसी ने अपनी दिहाड़ी टूटने की बात प्रधानमंत्री के आगे रखी। गरीब मजदूरों ने अपने घर टूटने की बात भी प्रधानमंत्री के आगे रखी। किसानों ने बताया कि कई किसानों ने ठेके पर जमीनें ली हुई थीं, जो कि बाढ़ के कारण बर्बाद हो गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी की बात सुनने के बाद विश्वास दिलाया कि वह उनके साथ खड़े और वह उनकी पूरी मदद करेंगे। कई लोगों ने प्रधानमंत्री के समक्ष मांग उठाई कि अभी तक 2023 का मुआवजा भी नहीं मिला है। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें बताया कि उनके बाद प्रधानमत्री की स्टेट अधिकारियों से बैठक है, जिसमें वह उनसे इस बात का स्पष्टीकरण लेंगे कि लोगों को 2023 का मुआवजा क्यों नहीं मिल पाया। लोगों की समस्या सुनकर पीएम मोदी भावुक भी हुए।

पंजाब सरकार द्वारा 20 हजार करोड़ के पैकेज की मांग के सवाल पर आप नेता बहुत कुछ कहते रहते हैं। उनकी बातों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि अगर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जहां मौके पर होते और अपनी बात को मजबूती से प्रधानमंत्री के समक्ष रखते। उन्होंने कहा कि कामना करता है कि मुख्यमंत्री जल्द ठीक हो जाए, लेकिन पंजाब भी इस समय बेहद बीमार है।

ऑल इंडिया महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आए 19 किसानों से बातचीत की। इनमें फाजिलका, अजनाला, अमृतसर, डेरा बाबा नानक, श्रीहरगोबिंदपुर साहिब, गुरदासपुर के किसान शामिल थे। किसानों ने प्रधानमंत्री को अपनी समस्याएं सुनाई। अब प्रधानमंत्री भी एनडीआरएफ और अधिकारियों के साथ मीटिंग चल रही है।

प्रधानमंत्री ने एक एक किसान और खेती मजदूरों को ध्यान से सुना। किसानों ने अवैध खनन, अवैध कटाई, धुस्सी की सही रिपेयर न होना धुस्सी टूटने का मुख्य कारण बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने जिक्र किया कि उन्होंने 1995 की बाढ़ अपनी आंखों से देखा। किसानों ने अपनी सभी दुख तकलीफे पीएम के आगे बताई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा – शव के हुए कई टुकड़े : अज्ञात वाहन ने ड्यूटी रहे बैंक गार्ड अज्ञात वाहन के कुचल डाला

माहिलपुर : होशियारपुर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर माहिलपुर के मुख्य चौक पर रविवार सुबह साढ़े वजे बजरी से भरे टिपर की चपेट में आकर स्कूटर सवार व्यक्ति की दर्दनाक हालत में मौत हो गई, जबकि...
article-image
पंजाब , समाचार

बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत 6040 घरों के बाहर बच्चियों के नाम की लगाईं पलेटें :डिप्टी कमिशनर अपनीत रियात

38 जरूरतमंद औरतें ई -रिक्शा मिलने से हुई आत्म निर्भर: अपनीत रियात सखी वन स्टाप सैंटर में दर्ज हुए 418 मामलों में से 413 का निपटारा होशियारपुर, 23 जनवरी: ज़िला प्रशासन की तरफ से...
article-image
पंजाब

मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड करने के लिए सीएम मान ने जारी किए 68.98 करोड़ रुपये

चंडीगढ़ः मेडिकल कॉलेजों में लोगों को मानक उपचार एवं मेडिकल टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों का काया-कल्प करने के लिए...
article-image
पंजाब

बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को एक और झटका दिया है। बता दें कि अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है,...
Translate »
error: Content is protected !!