पीर निगाहा में माथा टेकने गई 32 वर्षीय महिला लापता : पंजाब से परिवार के साथ महिला आई थी माथा टेकने

by

ऊना :   परिवार सहित धार्मिक स्थल पीर निगाह में  माथा टेकने गई 32 वर्षीय महिला लापता होने का मामला सामने आया है। महिला रमनप्रीत पत्नी लाडी निवासी राजपूरा तहसील फिल्लौर, जालंधर पंजाब की रहने वाली है। वह वीरवार को माथा टेकने के लिए पीर निगाह पहुंचे थे। फिलहाल पति की शिकायत के बाद ऊना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रमनप्रीत के पति लाडी के अनुसार परिवारिक सदस्यों सहित वीरवार को सुबह पीर निगाह में माथा टेकने आए। यहां पर माथा टेकने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद रमनप्रीत बाहर बाजार में सामान लेने के लिए गई। इस बीच वापस परिवार के पास न लौटी। परिवार सदस्यों ने रमनप्रीत की तलाश अपने स्तर पर पीर निगाह के आसपास की, लेकिन काफी देर तक ढूंढने पर भी उसका कोई अता-पता न चल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लाडी ने ऊना पुलिस थाना में रमनप्रीत के लापता होने की शिकायत दी है। उधर, लापता महिला के भाई जसमीत सिंह ने रमनप्रीत के लापता होने पर मोबाइल नंबर 8264393426 पर जानकारी देने की अपील की है।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि शिकायत के बाद महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पीर निगाह के इर्द गिर्द लगे विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल -सुमित खिमटासिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल -DC सुमित खिमटा

नाहन 14 जून। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि आज शुक्रवार को 8वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला के 5 उप मंडलों में चिन्हित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस सप्लाई के लिए गई छोटी गाड़ी पलटी, चालक की मौत

एएम नाथ। कांगड़ा : पुलिस जिला देहरा के तहत पड़ते गांव बह के फरेड में मंगलवार को गैस की सप्लाई करने आया एक ट्रक पलट गया, जिसमें उसके चालक की मौके पर ही मौत...
article-image
पंजाब

सोने की अंगूठी के लिए काट दी उंगली : सो रहे बुजुर्ग पर हमला, तीन जगह से काट डाली बाजू

अमृतसर : अमृतसर में लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां लुटेरों ने घर पर सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर लूट के इरादे से हमला कर दिया। बदमाशों ने बुजुर्ग को बड़ी बेरहमी मार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईनाम पाओ : लोहे के बर्तन में खाना पकाओ, महिला एवं बाल विकास विभाग से

शिमला : हिमाचल से एनीमिया भगाने के मकसद से निदेशालय महिला एवं बाल विकास विभाग ने अनोखी पहल ‘लोहे की कड़ाही’ शुरू की है। इसके तहत प्रदेशवासियों को पारंपरिक ढंग से लोहे के बर्तन...
Translate »
error: Content is protected !!