पुनर्गठन के दृष्टिगत जिला में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद् वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी

by
प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त, 20 मार्च को होगा अंतिम प्रकाशन
एएम नाथ। मंडी, 16 मार्च।  मंडी जिला में पंचायतों के पुनर्गठन के उपरांत कुछ नई पंचायतों का गठन किया गया है। इसके दृष्टिगत पुनर्गठन अथवा विभाजन से प्रभावित होने वाली ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद् के वार्डों का परिसीमन होना है। इस बारे में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं।
अधिसूचना के अनुसार खण्ड विकास अधिकारी, धर्मपुर, गोहर, सुन्दरनगर, निहरी, बल्ह, करसोग, चौंतड़ा, सदर मण्डी, गोपालपुर तथा द्रंग को उनके सम्बन्धित विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को तैयार करने तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का जनसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशन करने हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही आदेश दिए हैं कि 20 मार्च, 2026 तक उक्त परिसीमन का अंतिम प्रकाशन करना सुनिश्चित करें।
अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत लौंगणी से ग्राम पंचायत हुक्कल, ग्राम पंचायत सरस्कान से ग्राम पंचायत ठाणा (बरोटी), ग्राम पंचायत ग्रयोह से ग्राम पंचायत कांगो का गहरा, ग्राम पंचायत लंगेहड से ग्राम पंचायत गियुण व ग्राम पंचायत सरी से ग्राम पंचायत फिहड़ तथा विकास खण्ड गोहर की ग्राम पंचायत नौण से ग्राम पंचायत कोट नई ग्राम सभा का गठन हुआ है।
इसी प्रकार विकास खण्ड निहरी की ग्राम पंचायत रोहाण्डा से ग्राम पंचायत चौकी, विकास खण्ड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत ढेलू से ग्राम पंचायत योरा और डोहग, विकास खण्ड सदर की ग्राम पंचायत जनेड से ग्राम पंचायत तान्दी, विकास खण्ड द्रंग की ग्राम पंचायत भराडू से ग्राम पंचायत सपैडू, विकास खण्ड बल्ह की ग्राम पंचायत भडयाल से ग्राम पंचायत टिक्कर कलां, ग्राम पंचायत गलमा से ग्राम पंचायत करनेहडा तथा ग्राम पंचायत सकरोहा से ग्राम पंचायत चतरौर, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत डरवाड व घरवासड़ा से ग्राम पंचायत चसवाल, ग्राम पंचायत बिंगा से दबरोट तथा ग्राम पंचायत सघोट से ग्राम पंचायत रोसो, विकास खण्ड करसोग की ग्राम पंचायत ममेल से ग्राम पंचायत वतालादहल (मुख्यावास काणी मन्दंलाह), विकास खण्ड सुन्दरनगर की ग्राम पंचायत जांम्बला से ग्राम पंचायत ज्योर व ग्राम पंचायत कांगू से ग्राम पंचायत दयोही, विकास खण्ड गोपालपुर की ग्राम पंचायत रखोह से ग्राम पंचायत जन्दरूकलां तथा विकास खण्ड गोहर की ग्राम पंचायत शिल्हूं से ग्राम पंचायत बाढू का गठन किया गया है।
एक अन्य अधिसूचना के तहत उपायुक्त द्वारा जिला मण्डी की पंचायत समिति धर्मपुर, गोहर, सुन्दरनगर, निहरी, बल्ह, करसोग, चौंतड़ा, सदर मण्डी, गोपालपुर तथा द्रंग की पंचायत समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को तैयार करने तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का जनसाधारण की जानकारी हेतू प्रकाशन करने के लिए संबन्धित उपमण्डलाधिकारी (ना०) को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही 20 मार्च, 2026 तक अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी किए हैं। ।
इसके अतिरिक्त विकास खण्ड धर्मपुर, गोहर, निहरी, चौंतड़ा, सदर मण्डी, द्रंग स्थित पद्धर, बल्ह, धर्मपुर, करसोग,सुन्दरनगर, गोपालपुर तथा गोहर की ग्राम पंचायतों के विभाजन/पुनर्गठन उपरान्त नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। जिससे संबन्धित ग्राम पंचायतों की जनसंख्या (जनगणना 2011) आंकड़ों में परिवर्तन होने के कारण उनकी वर्तमान ग्राम पंचायतों तथा नव गठित ग्राम पंचायतों के सदस्यों के पदों का निर्धारण हि०प्र० पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 8 की उप धारा (1) के प्रावधानों अनुसार किया जाना है। इस बारे में भी उपायुक्त की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उपायुक्त ने जिला में ग्राम पंचायतों के विभाजन/पुनर्गठन उपरान्त नई ग्राम सभाओं के गठन के उपरान्त 02 मार्च, 2026 को प्रकाशित जिला परिषद् मण्डी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन हेतु प्रकाशित अंतिम प्रकाशन के अनुक्रम में जिला परिषद् मण्डी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के प्रारूप के पुनः प्रकाशन की अधिसूचना भी आज जारी की है। जिला परिषद मण्डी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के संबध में कोई आक्षेप या सुझाव अधिसूचना जारी होने के तीन दिनों के भीतर उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स : बूथगढ़ होशियारपुर के गुरमीत गरचा ने चेन्नई में एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

गढ़शंकर, 11 नवंबर : होशियारपुर जिले के गांव बूथगढ़ के गुरमीत सिंह गरचा ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 5 से 9 नवंबर तक आयोजित एशिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में 3...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से गुज्जर समाज कल्याण परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां गुज्जर समाज कल्याण परिषद जिला सिरमौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निगल लिया चिट्टा -पुलिस को देख : घर से अमेरिकन पिस्टल हुई बरामद

एएम नाथ। बिलासपुर : भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कोट गांव में नशे के कारोबार की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से अमेरिकन पिस्टल बरामद की है। इससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के साथ एक विशेष की बैठक

एएम नाथ।  नई दिल्ली : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, आयोग के सदस्य वीके. पाल और अन्य विशेषज्ञों के पैनल के साथ एक विशेष बैठक की। मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!