पुलिस और आतंकी लखबीर के गुर्गों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल : दो गिरफ्तार

by
तरनतारन। इलाके के अंतर्गत गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुढ़ा साहिब से छेहरटा को जाती लिंक सड़क पर देर शाम को आतंकी लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।
जिसमें एक आरोपित को गोली लगी। उसके दो साथी मौके पर पुलिस ने दबोच लिए।
एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि ड्रग और असलह का कारोबार करने वालों खिलाफ शुरू किए अभियान दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग गांव दोदे के आसपास घूम रहे हैं। जिनके पास अवैध असला और मादक पदार्थ है। थाना प्रभारी अशोक मीणा आईपीएस की उक्त सूचना के आधार पर गांव दोदे की नहर पर नाकाबंदी की गई। रात को आठ बजे एक्टिवा पर सवार तीन लोगों को रुकने का इशारा किया गया।
आरोपियों ने रोकने की वजह पुलिस पार्टी पर दो फायर किए। जवाबी कार्रवाई दौरान एक आरोपित की टांग पर गोली लगी। जिसकी बाद में पहचान अजयपाल सिंह के तौर पर हुई। उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगे।पुलिस पार्टी द्वारा दोनों को दबोच लिया गया। जिनकी बाद में पहचान दीपक निवासी गांव बुर्ज और रॉकी गांव पक्का किला के तौर पर हुई। मौके पर आधा किलो हीरोइन ,एक पिस्तौल एक एक्टिवा बरामद की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सांसद मलविंदर सिंह कंग के साथ संयुक्त रूप से चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड की बैठक की अध्यक्षता की

यात्रियों और विमानन सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास पक्षियों की आवाजाही रोकने/कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के अधिकारियों को निर्देश दिए चंडीगढ़, 11 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सांसद और...
article-image
पंजाब

मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल : सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल में शामिल करवाया

नई दिल्ली– मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि मैं बिना शर्त वापसी कर रहा हूं। उऩको सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल...
article-image
पंजाब

25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सभी छात्रों को करियर गाइडेंस संबंधी समान अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने अपनी सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!