पुलिस की जांच में खुलासा : 27 मई को पकड़ी गई जहरीली शराब मामले के आरोपियों ने गौरव मिन्हास से खरीदी थी

by

ऊना : जिले में बीते 27 मई को मोहित राजपूत निवासी ऊना और अश्वनी कुमार निवासी नंगल से पकड़ी गई नकली स्टीकर और होलोग्राम वाली शराब मामले के तार कागड़ा जिला के पालमपुर निवासी के गौरव मिन्हास से जुड़े हैं। जिला पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि जिले में पकड़ी गई जहरीली शराब मामले के मुख्य आरोपी गौरव मिन्हास से खरीदी थी। अब पुलिस कागड़ा जिला के पालमपुर निवासी गौरव मिन्हास की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को गौरव अपने घर में भी नहीं मिला है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के संपर्क में गौरव मिन्हास था और उनसे फोन पर बातचीत कर रहा था। इसके साथ ही गौरव मिन्हास ऊना भी आया था। वह जहरीली शराब के मामले में उच्च न्यायालय से जमानत पर चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते 27 मई को मोहित राजपूत निवासी ऊना और अश्वनी कुमार निवासी नंगल के विरूद्ध पुलिस थाना ऊना में केस दर्ज किया था। इसमें पुलिस दल ने आरोपियों की बोलेरो गाड़ी से वीआरवी मार्का देसी शराब की 45 पेटियां बरामद की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मोहित राजपूत ने बताया कि उसने यह शराब गौरव मिन्हास ऊर्फ गोरू से खरीदी हैं। सूचना के आधार पर शराब की बोतलों पर लगे लेबल और होलोग्राम का सत्यापन जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त से करवाया गया। उन्होंने बताया कि बोतलों पर लगे लेबल और होलोग्राम जाली हैं। एसपी ने बताया कि 28 मई को मोहित राजपूत और अश्वनी पुलिस दल को औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर के प्लॉट 60 में बने एक गोदाम में लेकर गए। यहां गवाहों की उपस्थिति में तलाशी के दौरान पुलिस दल को वीआरवी मार्का देसी शराब की 375 अतिरिक्त पेटियां बरामद की गई।
उसी जगह पर होलोग्राम और वीआरवी उद्योग के लेबल लगे टेप जले पाए गए। जांच के दौरान पाया गया कि गोदाम में चार श्रमिक कार्य करते थे, जोकि गायब थे। उनके मोबाइल भी बंद हैं। उन्हें उसी दिन सुबह गोदाम के आसपास देखा गया था। गोदाम का रैंट एग्रीमेंट आरोपी अश्वनी के नाम पर था जोकि गौरव मिन्हास की अनुशंसा पर किया गया था। एसपी ने बताया कि नकली होलोग्राम और स्टीकर वाली शराब कहां बनाई गई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
इन सभी पहलुओं की पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नवोदय विद्यालय कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी : 11 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

एएम नाथ। चम्बा, 17 मार्च :  प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चम्बा विक्रम सचदेवा ‌ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु आयोजित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश-भूस्खलन : डीसी जतिन लाल ने लिया जायजा, प्रभावित परिवारों को दी फौरी राहत, बहाली कार्यों में तेजी के निर्देश

रोहित जसवाल। बंगाणा, 3 सितम्बर :  उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत थड़ा के गांव गिओड़ का दौरा कर भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुक़सान का मौके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा : सुरजीत सिंह भरमौरी को चम्बा, ऊना से देशराज गौतम को व इंद्रजीत सिंह को शिमला शहरी की कमान

एएम नाथ। शिमला/नई दिल्ली : आ ल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) के नए अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने मांगा 64 करोड़ जमा करवाने का ब्योरा- हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 64 करोड़ रुपये का अपफ्रंट प्रीमियम 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित जमा करवाने की कैलकुलेशन शीट मांगी है। हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति...
Translate »
error: Content is protected !!