पुलिस ने दो हवाला ऑपरेटर्स को दबोचा : 561 ग्राम हेरोइन, लाखों रुपये बरामद

by
अमृतसर। पंजाब पुलिस ने रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अवैध वित्तीय लेनदेन में सहयोग करने वाले दो हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।
पुलिस अधिकारियों को उसके पास से 17,60,000 रुपये और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। इसमें महत्वपूर्ण लेन देन की जानकारी है।
गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों की पहचान सुखजीत सिंह और रनबीर सिंह के रूप में हुई है। अमृतसर की रूरल पुलिस ने जांच के दौरान 561 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। इस दौरान दोनों आरोपितों ने हवाला फाइनेंसिंग और अन्य ड्रग सप्लाई चेन से जुड़े होने की जानकारी दी।
ड्रग फाइनेंसिंग के लिए जोरी टॉलरेंस
सोशल मीडिया प्लाटफॉर्म एक्स पर पंजाब पुलिस के डीजीपी ने लिखा, “ड्रग फाइनेंसिंग के लिए जीरो टॉलरेंस! ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए, अमृतसर रुरल पुलिस ने दो हवाला ऑपरेटरों, सुखजीत सिंह और रणबीर सिंह को गिरफ्तार किया, जो ड्रग तस्करी से जुड़े अवैध वित्तीय लेनदेन की सुविधा दे रहे थे। ये गिरफ्तारियां पीएस घरिंडा, अमृतसर आर पुलिस द्वारा 561 ग्राम हेरोइन जब्त करने की चल रही जांच के बाद की गई हैं, जहां आरोपियों ने हवाला से अपने संबंधों का खुलासा किया था।”
17, 60,000 रुपये, 4,000 अमेरिकी डॉलर और इक लैपटॉप भी बरामद
सोशल मीडिया पोस्ट पर आगे लिखा है कि 17,60,000 रुपये, 4,000 अमेरिकी डॉलर और इक लैपटॉप भी बरामद हुआ है जिससे महत्वपूर्ण लेन देन की जानकारी मिली है।
पोस्ट में लिखा है “पंजाब पुलिस ड्रग इकोसिस्टम, को व्यवस्थित रूप से नष्ट कर रही है। तस्करों, उनके वित्तपोषकों और समर्थकों को निशाना बना रही है। इस गंदे व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 14 मार्च को बीएसएफ जवानों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसके परिणाम स्वरूप अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में एक खेत से संदिग्ध हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए गए।
बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर जिले के अवानबसु गांव के पास एक खेत से सुबह करीब 04:30 बजे संदिग्ध हेरोइन के तीन पैकेट (कुल वजन: 1.678 किलोग्राम) बरामद किए। दो पैकेट पीले चिपकने वाले टेप से लिपटे हुए थे, जबकि तीसरा पारदर्शी प्लास्टिक से लिपटा हुआ था। प्रत्येक पैकेट में तांबे के तार का लूप लगा हुआ पाया गया।”
इससे पहले, अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने तरनतारन सीमा क्षेत्र से 500 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ संबंधी कार्यक्रम करवाया 

गढ़शंकर  ; खालसा कालेज में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’...
article-image
पंजाब

सब्जी मंडी गढ़शंकर में मार्केट फीस, लाईसैसों में भ्रष्टाचार व फंडज के दुरपयोग के आरोप लगाते काहन चंद ने उपाध्यक्ष पद से दिया अस्तीफा

गढ़शंकर: सब्जी मंडी एसोसिएशन गढ़शंकर के उपाध्यक्ष काहन चंद ने सब्जी मंडी गढ़शंकर में बड़े स्त्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अपने पद से अस्तीफा दे दिया। काहन चंद के मुताविक मेरे दुारा...
article-image
पंजाब

सरकारी सैकंडरी स्कूल बोड़ा में पर्यावरण दिवस मनाया गया

गढ़शंकर, 5 जून: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा में प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और स्कूल स्टाफ द्वारा पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!