पुलिस पर हमला करने वाले 2 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 

by
गढ़शंकर, 16 जुलाई:  गढ़शंकर पुलिस द्वारा गत दिनों पुलिस पार्टी पर हमला करने वाली 2 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएचओ इस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि सीनियर सिपाही लखबीर लाल पुलिस चौकी सैला खुर्द के बयानों के आधार पर कार्यवाही करते हुए देनोवाल खुर्द में 13 जुलाई को पुलिस पार्टी पर हुए हमले के दोषियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। अपने बयानों में

सिपाही लखबीर लाल ने बताया की पुलिस चौकी सैला खुर्द थाना माहिलपुर में मनप्रीत सिंह पुत्र जुझार सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी देनोवाल खुर्द को एक मामले में पुलिस चौकी सैला खुर्द में हाजिर होकर अपना पक्ष रखने के लिए परवाना नंबर 04-5 तिथि 12 जुलाई 2025 सैला खुर्द जारी किया था। उक्त परवाने की तमील के संबंध में जब वह सीनियर सिपाही गुरविंदर भाटिया को साथ लेकर गांव देनोवाल खुर्द पहुंचे जहां श्रीमती रमाकांता सरपंच ग्राम पंचायत देनेवाल खुर्द समेत नरेंद्र सिंह पंचायत सदस्य को साथ लेकर मनप्रीत सिंह के घर पहुंचे। घर का मुख्य गेट लगा हुआ था। जब वह दूसरी ओर के छोटे दरवाजे से दाखिल हुए। आंगन में उनका नाम लेकर आवाज़ लगाई तो उनकी औरतें जिन में हरजिंदर कौर पत्नी जुझार सिंह तथा करन की पत्नी दोनों ने कमरे की छत पर चढ़कर उनके ऊपर ईंटों तथा पत्थरों की बरसात की और गाली गलोच किया। इसके चलते ही करन सिंह और जुझार सिंह भी कमरे की छत पर चढ़कर धमकियां देते हुए मार देने की नीयत से पथराव करने लगे। उपर्युक्त समेत मनप्रीत सिंह गेट के बाहर आ कर उनके पीछे भागे। जुझार सिंह तथा मनप्रीत के पास नंगी तलवारें थी और औरतों के पास डंडे थे। करण सिंह ईंटे मारते हुए उनके पीछे भागे। पुलिस ने बयानों के आधार पर कथित दोषियों के खिलाफ अपराधिक धारा 132, 221 190, 191(3) तहत थाना गढ़शंकर में मामला दर्ज किया है । गिरफ्तार दोषियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ की जएगी। दोषियों से कृपाण, डंडे व एक स्विफ्ट कर बरामद हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , समाचार

गढ़शंकर के गांव हाजीपुर के निकटवर्ती जंगल में शिकारियों का शिकार हुए दो सांभर

पंजाब के कंडी व बीत ईलाके के जंगलों में बड़े स्त्तर पर चल रहा शिकार और दुर्लभ जंगली जीवों की प्रजातियां हो रही लुप्त गढ़शंकर। पंजाब के कंडी  व बीत क्षेत्र के वन क्षेत्र...
article-image
पंजाब

प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर महेशाना और समुंदड़ा  कस्बे के खेल मैदान के पास ‘ग्रीन दिवाली’ मनाने के लिए औषधीय, विरासती और फलदार पौधे लगाए

गढ़शंकर। सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर महेशाना और समुंदड़ा कस्बे के खेल मैदान के पास ‘ग्रीन दिवाली’ मनाने के लिए औषधीय, विरासती और फलदार पौधे लगाए।  इस दौरान सोशल वेलफेयर सोसाइटी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल- डीजल नहीं मिलेगा अगर नहीं पहना हेलमेट और नहीं लगाई उपयुक्त नंबर प्लेट : ऊना जिले में डीसी जतिन लाल ने जन सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किए आदेश

 रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जनवरी। ऊना जिले में हेलमेट और उपयुक्त नंबर प्लेट के बिना पेट्रोल पंपों पर गैस-पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने...
article-image
पंजाब

भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं की ग्रिफ्तारी के विरोध में डीएमएफ व ग्रामीण मजदूर यूनियन ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर l भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के नेतृत्व में बेगमपुरा बसाने के लिए संगरूर शहर के निकट जींद रियासत की 927 एकड़ भूमि पर पहुंच रहे भूमिहीन मजदूरों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन को पुलिस द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!