पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी : लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की सलाह, जहां भूस्खलन हो रहा, वहां न जाएं, गाड़ी चलाते वक्त लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें

by

शिमला  : हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है। नदी के किनारे भवनों को खाली कराया जा रहा है। पुलिस की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और नदियों के आसपास पेट्रोलिंग की जा रही है। जिन सड़कों में लगातार भूस्खलन हो रहा है, वहां लोगों को सफर करने के लिए मना किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने आपदा के चलते कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। लोग 112 नंबर पर फोन कर आपदा संबंधित सूचना दे सकेंगे।

 एडवाइजरी  :  भारी बारिश के दौरान अत्यावश्यक होने पर ही घरों से निकलें, अनावश्यक यात्रा से बचें, उन क्षेत्रों में रात को यात्रा करने से बचें, जहां सड़कें उचित नहीं हैं, अंधेरे में भूस्खलन और चट्टानें दिखाई नहीं देतीं , नदियों और नालों से दूर रहें, जहां भूस्खलन हो रहा, वहां न जाएं, गाड़ी चलाते वक्त लो बीम (फोग) लाइट का इस्तेमाल करें ,बाढ़ वाले इलाकों में गाड़ी न चलाएं I

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ताल में भेड़ों की नीलामी 15 को

हमीरपुर 01 फरवरी। भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में छंटनी की गई 14 भेड़ों की नीलामी 15 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रक्षेत्र के परिसर में होगी। पशु पालन विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

ऊना, 18 सितम्बर – नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा महाविद्यालय भटोली के संयुक्त तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और जयराम ठाकुर दुआरा चिर परिचित अंदाज में एक दूसरे पर शब्दी हमला

रोहित जसवाल। ऊना।  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एक बार फिर आमने-सामने होते हे तो हिमाचल की सियासत में गर्माहट आ जाती है। दोनों नेताओं के बीच यहां विधानसभा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के समोट में क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला डाक कर्मी का शव

मृतक की पहचान अरिन पुत्र इकबाल निवासी चहलका, डाकघर सुंध तहसील टोर, जिला मेवात हरियाणा के रूप हुई एएम नाथ। चम्बा :  भटियात विधानसभा क्षेत्र के समोट डाकघर में तैनात बतौर असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट...
Translate »
error: Content is protected !!