पुस्तक’स्वतंत्रता सेनानी बबर अकाली-सांखेप विरतांत’ का लोकार्पण

by

खालसा कालेज गढ़शंकार में बबर अकालियों की याद में करवाया समागम
भास्कर न्यूज। गढ़शंकर – बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा प्रिं डॉ बलजीत सिंह की अगुवाई में स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले बबर अकालियों की याद में बबर दिहाडा मनाया गया। कालेज परिसर में बने गुरुद्वारा साहिब में करवाए गए समागम में जपुजी साहिब के पाठ कराया गया। समागम को संबोधित करते हुए ज्ञानी बलवीर सिंह चिंगयारा अंतर्राष्ट्रीय प्रचारिक ने स्वतंत्रता संग्राम में लड़ने वाले बबर अकालियों की जानकारी देते हुए कहा कि इनको भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की गढ़शंकर तहसील की धरती बबरों की धरती रही है और बीएएम खालसा कालेज उनकी याद में स्थापित किया गया है। इस दौरान ज्ञानी बलवीर सिंह चिंगयारा व प्रिं डॉ बलजीत सिंह ने इतिहास विभाग के डॉ हरविंदर कौर द्वारा लिखित’स्वतंत्रता सेनानी बबर अकाली-सांखेप विरतांत’ को लोकार्पण किया गया। कालेज प्रिं डॉ बलजीत सिंह ने विद्यार्थियों से बबर अकालियों द्वारा दिखाए रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित किया। बलवीर सिंह चांगीआड़ा द्वारा कॉलेज में हर्बल पार्क बनाने के लिए 50 हजार रुपए की सहायता देने के लिए धन्यवाद करते हुए विशेष सन्मान किया गया। इस मौके पर सूबेदार केवल सिंह भज्जल व कालेज स्टाफ उपस्थित थे।
फ़ोटो:
बीएएम खालसा कालेज में डॉ हरविंदर कौर द्वारा लिखित पुस्तक’स्वतंत्रता सेनानी बबर अकाली-सांखेप विरतांत’ का लोकार्पण करते हुए ज्ञानी बलवीर सिंह चांगीआड़ा व प्रिं डॉ बलजीत सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फ़िल्म मस्सिया : गढ़शंकर में रिलीज हुआ पंजाबी फिल्म ‘मस्सिया’ का पोस्टर

गढ़शंकर : मैगना प्रोडक्शन इंडिया ने आज गढ़शंकर में अपनी दूसरी फिल्म मस्सिरा का पोस्टर जारी किया। शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने मुख्य अतिथि के रूप...
article-image
पंजाब

श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी पंचतत्व में विलीन हो गये  -संत समाज के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया

गढ़शंकर, 7 नवम्बर: महान फकीर डेरा खुशी पद्दी के संचालक श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी आज अपनी धार्मिक सांसारिक यात्रा पूरी कर पंचतत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार उनके...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में बहुजन समाज पार्टी नेता भगवान सिंह चौहान को हजारों नम आंखों ने दी भावभीनी अंतिम विदाई

करीमपुरी, जिंपा, अरोड़ा, ठेकेदार भगवान, विश्वनाथ बंटी, अमरपाल काका और कई बड़े नेता अंतिम संस्कार के समय शामिल हुए *हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : बहुजन समाज पार्टी के नेता भगवान सिंह चौहान, जिनकी हाल ही में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहन की खातिर जसकीरत ने 12 लोगों को उतारा मौट के घाट : वो रियल लाइफ में दिखती हैं ऐसी

मुंबई : धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर एक अलग ही तरह की बहस छिड़ी हुई है। इस फिल्म पर लोग दो फाड़ में बट गए हैं। इस फिल्म...
Translate »
error: Content is protected !!