पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे प्रयागराज : पत्नी के साथ महाकुंभ में किया संगम स्नान

by

एएम नाथ।  प्रयागराज : महाकुंभ के समापन से पहले आखिरी रविवार को संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालु सुबह से संगम तट पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी प्रयागराज पहुंचे।
उन्होंने पत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ स्नान किया. महाकुंभ स्नान के बाद उन्होंने अद्भुत अनुभव बताया। जयराम ठाकुर ने महाकुंभ की व्यवस्था पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयास को जमकर सराहा।  उन्होंने कहा कि महाकुंभ स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  जयराम ठाकुर ने महाकुंभ स्नान का फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया एक्स पर उन्होंने लिखा, “पुण्य नगरी तीर्थराज प्रयाग के महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला।  मोक्षदायिनी मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला. तन-मन में असीम ऊर्जा का संचार हुआ है मां गंगा समस्त देशवासियों का कल्याण कल्याण करें और सभी को सुख, समृद्धि, शांति और आरोग्य प्रदान करें. हर हर गंगे।
सनातन संस्कृति सबसे समृद्धशाली- पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि महाकुंभ देश की महान सनातन संस्कृति का परिचायक है. महाकुंभ में करोड़ों लोग पावन डुबकी लगा चुके हैं. उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीयों की आस्था का केंद्र है. जयराम ठाकुर के मुताबिक विदेश से भी लोगों ने आकर पावन डुबकी लगायी. उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक अनुभव है।

महाकुंभ में बेहतरीन इंतजाम करने के लिए बधाई – पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने योगी आदित्यनाथ सरकार को महाकुंभ में बेहतरीन इंतजाम करने के लिए शुभकामनाएं दीं. बता दें कि भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर माने जाने वाले महाकुंभ का आयोजन हर 12 वर्षों में होता है. संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. सरकार की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के प्रयाप्त इंतजाम किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

PSPCL ने अतिरिक्त एसई और दो एसडीओ किए निलंबित

चंडीगढ़ , 28 अगस्त : पंजाब के ऊर्जा एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के आदेश पर सोमवार को पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने कॉर्पोरेशन की सामग्री का दुरुपयोग करने के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एमए इतिहास के छात्र मोहित चौधरी को यूजीसी जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने पर किया सम्मानित

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के एमए इतिहास के छात्र मोहित चौधरी को यूजीसी जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना की दया याचिका पर राष्ट्रपति से विचार करने का अनुरोध : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति से की ये गुजारिश

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति सचिव को निर्देश दिया कि वह दया याचिका राष्ट्रपति के समक्ष विचार के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जुन्गा दशहरा मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित : जुन्गा का दशहरा मेला इस क्षेत्र का एक ऐतिहासिक एवं बड़ा मेला–निशांत ठाकुर

शिमला 15 सितम्बर – अक्टूबर माह में होने वाले जिला स्तरीय दशहरा मेले जुन्गा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज तहसीलदार कार्यालय जुन्गा में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!